11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: रायपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- नया पेस्टीसाइड और सीड एक्ट पर सरकार कर रही काम

CG News: केंद्र सरकार नए पेस्टीसाइड एक्ट और सीड एक्ट पर काम कर रही है। घटिया पेस्टीसाइड की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है और इसके लिए जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं। यह बातें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं। एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे […]

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: रायपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- नया पेस्टीसाइड और सीड एक्ट पर सरकार कर रही काम

CG News: केंद्र सरकार नए पेस्टीसाइड एक्ट और सीड एक्ट पर काम कर रही है। घटिया पेस्टीसाइड की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है और इसके लिए जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं। यह बातें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं। एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले साल से चले विकसित कृषि संकल्प अभियान के अनुसार विभाग तेजी से काम कर रहा है।

वहीं, वीबी जी राम जी को लेकर उन्होंने कहा कि इस रिफॉर्म से मनरेगा की कमियों को दूर कर रहे हैं। सरकार 125 दिन की रोजगार गारंटी देने के साथ गरीबी मुक्त गांव, स्वावलंबी गांव बनाने का संकल्प पूरा कर रही है। ‘वीबी जी राम जी’ अधिनियम देश में लागू हो रहा है। वहीं, भारत और यूरोपीयन यूनियन के बीच हुए बड़े समझौते को लेकर कहा कि एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। चावल उत्पादन में भारत पहले स्थान पर पहुंच चुका है।

मुख्यमंत्री से की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चौहान का बस्तर ऑर्ट प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के मध्य छत्तीसगढ़ के किसानों के सशक्तिकरण, कृषि विकास एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मंत्री चौहान ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अंचलों में संचालित ‘नियद नेल्लानार’ योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास से वंचित परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की पहल की प्रशंसा की।