14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics : प्रदेश की सभी 90 विस सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, प्रदेश प्रभारी संजीव झा दौरे पर

दिल्ली और पंजाब में सफलता से उत्साहित आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) अब छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा के सभी 90 सीटों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी की तैयारी के सिलसिले में पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के विधायक संजीव झा 7 फरवरी को दुर्ग आ रहे हैं।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
CG Politics : प्रदेश के सभी 90 विस सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, प्रदेश प्रभारी दौरे पर

दुर्ग में प्रेस कान्फ्रेंस करते आप के पदाधिकारी

दुर्ग. आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा आज 7 फरवरी को पूरे दिन दुर्ग भिलाई में रहेंगे और दुर्ग-भिलाई में रैली के साथ नेवई में आमसभा करेंगे। इसके बाद पार्टी नेताओं के साथ विधानसभावार वन-टू-वन बात करेंगे। इसके अलावा विशिष्टजनों से भी चर्चा करेंगे। इसके बाद वे बुधवार की सुबह महासमुंद रवाना हो जाएंगे। सोमवार को स्थानीय आप नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को यह जानकारी दी। जिला अध्यक्ष डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश प्रभारी 14 जनवरी से प्रदेश के जिलों में दौरा कर फीडबैक ले रहे हैं। नार्थ और साउथ जोन के बाद भी मंगलवार से सेंट्रल जोन में मुहिम का आगाज कर रहे हैं।

Aam Aadmi Party news : उन्होंने बताया कि संजीव झा 7 फरवरी को सुबह 11 बजे दुर्ग के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वे दोपहर 2.30 बजे रैली की शक्ल में मरोदा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे वे दशहरा मैदान नेवई में आयोजित पार्टी के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम को 4 से 6बजे तक दुर्ग, पाटन, अहिवारा, दुर्ग ग्रामीण, वैशाली नगर, भिलाई नगर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व विशिष्टजनों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष वदूद अलाम, महिला विंग की पूर्व प्रदेश सचिव के ज्योति, सीएस बाजवा, सुमित शर्मा, झम्मन देवांगन, रविश सोनी, ओमकार ताम्रकार, शिवशंकर मिश्रा भी मौजूद थे।

गठबंधन नही करेगे

सवालों के जवाब में जिला अध्यक्ष डॉ अग्रवाल ने बताया कि पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी। चुनाव के लिए किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछली बार पार्टी ने 88 सीटों में प्रत्याशी उतारा था। जिन्हें मतदाताओं का अच्छा रिस्पॉस मिला था।

सबका करेंगे स्वागत

पार्टी में कांग्रेस व भाजपा के कुछ बड़े चेहरों के शामिल होने की चर्चा से जुड़े सवाल में डॉ. अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि ऐसे कई वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। अंतिम फैसला वही करेंगे लेकिन जो भी पार्टी से जुडऩा चाहेगा उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस-भाजपा दोनों के ही कार्यकर्ता लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!