6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर, Jun 07, 2026

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, छत्तीसगढ़ में 1000 रुपए के पार

महंगे एलपीजी सिलेंडर से बिगड़ेगा रसोई का जायका, तीन माह में दूसरी वृद्धि, 7 मार्च को 60 रुपए बढ़ी थी कीमत...

LPG Price Hike

अमरीका ईरान युद्ध का सबसे ज्यादा असर पेट्रोलियम पदार्थों पर हो रहा है। पेट्रोल, डीजल (Petrol and Diesel), सीएनजी, पीएनजी, कमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद अब घरेलू रसोई गैस के दाम (LPG Price Hike) में 29 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून की रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।

गैस कंपनियों द्वारा 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमत 29 रुपए बढ़ाने से आम लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल के बाद एक और झटका लगा है। पश्चिम एशिया संकट (West Asia Crisis) के बाद से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में यह दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है।

गैस कंपनियों (Gas Companies) द्वारा अभी तीन माह पहले ही 7 मार्च को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा (Expensive) किया गया था। इस तरह वर्ष 2026 में अब तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कुल 89 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।

गैस कंपनियों द्वारा शनिवार रात 12 बजे से लागू की गई नई दरों के मुताबिक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 रुपए के पार हो गए हैं। प्रदेश में अब घरेलू सिलेंडर 984 रुपए की जगह 1013 रुपए में मिलेगा, जबकि दिल्ली (Delhi) में इसकी कीमत 913 रुपए से बढ़कर 942 रुपए हो गई है।

उद्योग सूत्रों के अनुसार ताजा बढ़ोतरी से पहले सरकारी तेल विपणन कंपनियों (State-owned Oil Marketing Company) को प्रत्येक घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर करीब 703 रुपए का नुकसान हो रहा था। नई कीमतों (New Rate) से इस घाटे की केवल आंशिक भरपाई होगी। वहीं 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 339 रुपए पर है, जबकि 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर (Commercial Cylinder) का दाम 3113.50 रुपए पर स्थिर रखा गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें