11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

District Congress President: दिल्ली बैठक के बाद बड़ा फैसला, बदले जाएंगे जिला कांग्रेस अध्यक्ष, दीपक बैज का बयान

District Congress President: दिल्ली में हुई कांग्रेस बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। अब जिला कांग्रेस अध्यक्षों के कामकाज की हर तीन महीने में समीक्षा होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हटाए जाएंगे (photo source- Patrika)

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हटाए जाएंगे (photo source- Patrika)

District Congress President: दिल्ली में हाल ही में हुई बैठक में कांग्रेस नेतृत्व ने जिला अध्यक्षों के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं। पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के कामकाज की अब हर तीन महीने में समीक्षा की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली से लौटने के बाद इस फैसले की जानकारी दी।

District Congress President: प्रदर्शन के आधार पर तीन श्रेणियां

पार्टी ने जिला अध्यक्षों को उनके कार्य प्रदर्शन के अनुसार तीन वर्गों में बांटने का निर्णय लिया है, ग्रीन, यलो और रेड।

ग्रीन कैटेगरी: जिनका प्रदर्शन संतोषजनक और प्रभावी रहेगा।

यलो कैटेगरी: औसत कामकाज करने वाले अध्यक्ष।

रेड कैटेगरी: लगातार कमजोर प्रदर्शन करने वाले अध्यक्ष।

रेड श्रेणी में आने वालों को सुधार का मौका दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी अपेक्षित सुधार नहीं दिखा, तो संगठनात्मक बदलाव संभव है।

इंदिरा भवन में प्रशिक्षण सत्र

District Congress President: मंगलवार को रायपुर स्थित इंदिरा भवन में नवनियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा और तमिलनाडु के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल उपस्थित रहे। नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि जिला अध्यक्ष संगठन की मजबूती की आधारशिला हैं, इसलिए उन्हें वैचारिक रूप से स्पष्ट और रणनीतिक रूप से सक्षम बनाना प्राथमिकता है। यह नई व्यवस्था संगठन को अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।