12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायपुर। उपचार के दौरान स्थिति बेहत्तर होने पर वेंटिलेटर से हटा लिया गया था। लेकिन, मंगलवार को अचानक तबीयत खराब होने पर दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन को पटना स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें पिछले महीने कार्डियक की समस्या हुई थी। जहां उपचार के दौरान स्थिति बेहत्तर होने पर वेंटिलेटर से हटा लिया गया था। लेकिन, मंगलवार को अचानक तबीयत खराब होने पर दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है।

बताया जाता है कि उनकी क्रिटिकल स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। बता दें कि विश्वरंजन छत्तीसगढ़ के छठवें डीजीपी रहे हैं। वर्ष 2007 में ओपी राठौर के असामयिक निधन के बाद तत्कालीन रमन सिंह सरकार ने उन्हें डीजीपी बनाया था। इस पद पर वह करीब साल तक रहे।

भारतीय पुलिस सेवा 1973 बैच के विश्वरंजन को छत्तीसगढ़ सरकार ने डेपुटेशन से बुलाकर जुलाई 2007 में डीजीपी बनाया था। हालांकि राज्य विभाजन के बाद छत्तीसगढ़ कैडर मिला था। लेकिन, 2007 से पहले छत्तीसगढ़ में पदस्थ नहीं रहे। लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए एडिशनल डायरेक्टर पद तक पहुंचे थे।