
Holi: 15 स्पेशल ट्रेन चलाने का प्लान, अबतक 4 जोड़ी का ऐलान, यात्रियों की बढ़ी चिंता
होली से पहले रेलवे व्यवस्थाओं को लेकर यात्रियों की चिंता बढ़ती जा रही है। जहां जोन स्तर पर इस वर्ष 15 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बताई गई थी, वहीं अब तक केवल चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में कठिनाई की आशंका बढ़ गई है।
होली में अब केवल 16 दिन शेष हैं। 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में प्रमुख रूटों की ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग शुरू हो गई है। सीमित संख्या में स्पेशल ट्रेनों की घोषणा और उनकी बुकिंग एक साथ खुलने से यात्रियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की संभावना है। जिन यात्रियों को इन ट्रेनों में सीट नहीं मिलेगी, उनके लिए वैकल्पिक ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना और कठिन हो सकता है। रेलवे के सामने त्योहार के दौरान अधिकतम यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराना चुनौती बन गया है।
नागपुर मंडल में समपार फाटक क्रमांक 481 (बोरतलाव-दरेकसा) एवं 504 (गुदमा-गोंदिया) पर बॉक्स पुशिंग कार्य के लिए लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का किया जाएगा, इसके चलते ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। जो कि 13-14 फरवरी को अप एवं डाउन लाइन पर और 13-14 मार्च को डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक कार्य व तृतीय लाइन पर लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। जिससे कारण अचानक 13 गाड़ियां रद्द कर दी गई है। वहीं दो गाडि़यों को बीच स्टेशन में नियंत्रित किया जाएगा।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
14 Feb 2026 01:23 am
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)