2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर से पुणे-मुंबई तक कनेक्शन! पुलिस छापे में 25 लाख की हुक्का सामग्री जब्त, गोदाम मैनेजर गिरफ्तार

Crime News: रायपुर में हुक्का युवाओं के लिए धीमा जहर साबित हो रहा है। खमतराई इलाके में पुलिस ने एक बड़े गोदाम में छापा मारकर 25 लाख की हुक्का सामग्री जब्त की।

2 min read
Google source verification
गोदाम मैनेजर गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

गोदाम मैनेजर गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: रायपुर में हुक्का युवाओं के लिए धीमा जहर साबित हो रहा है। खमतराई इलाके में पुलिस ने एक बड़े गोदाम में छापा मारकर 25 लाख की हुक्का सामग्री जब्त की। गोदाम के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गोदाम संचालक और हुक्का सामग्री बेचने वाले फरार हो गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

खमतराई की न्यू गोंदवारा बस्ती के गोदाम में पुलिस ने रात में छापा मारा। गोदाम में बड़ी संख्या में ई-सिगरेट, हुक्का सामग्री और अन्य चीजें रखी गई थी। गोदाम के मैनेजर प्रबोध शर्मा को पुलिस ने पकड़ा। बरामद सामग्री के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने प्रबोध को गिरफ्तार कर लिया। पूरी सामग्री जब्त कर ली। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है।

मालिकों के खिलाफ केस

पूछताछ में प्रबोध ने खुलासा किया कि जब्त सामग्री शंकर नगर निवासी आकाश तलरेजा और डीडी नगर निवासी नितिन भागचंदानी का है। इन सामग्रियों को रायपुर के अलावा प्रदेश के अलग-अलग शहरों में बेचा जाता है। इसे महाराष्ट्र के पुणे, मुंबई, दिल्ली और अन्य शहरों से मंगाते हैं। इसके बाद स्थानीय कैफे, पब, रेस्टोरेंट, प्राइवेट पार्टियों के लिए बेचते हैं। पुलिस ने आकाश और नितिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

200 से 400 रुपए तक के फ्लेवर

होटल, पब, कैफे, रेस्टोरेंट और निजी पार्टियों में हुक्का का चलन तेजी से बढ़ा है। इसके अलग-अलग फ्लेवर होते हैं। एक फ्लेवर का रेट 200 से लेकर 400 रुपए तक हैं। कहीं-कहीं तो इससे भी अधिक रेट हैं। प्राइवेट पार्टियों में भी इसका जमकर इस्तेमाल हो रहा है।

प्रतिबंधित है, फिर करते थे सप्लाई

प्रदेश में हुक्का बार चलाना पहले से प्रतिबंधित है। किसी भी रूप में हुक्का पिलाना, बेचना गैरकानूनी है। इसके बाद भी आरोपी आकाश तलरेजा और नितिन भागचंदानी कई कैफे, पब, रेस्टोरेंट और क्लबों में सीधे हुक्का सामग्री सप्लाई करता था। आरोपी लंबे समय से यह गोरखधंधा कर रहे हैं। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। केवल गोदाम के मैनेजर प्रबोध को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सामग्री हुई जब्त

  • कोकोनट कोल- 70 कार्टून।
  • मैजिक कोल - 40 कार्टन।
  • इंटा कोल - 06 कार्टन।
  • ई-सिगरेट - 78 डिब्बा।
  • आर्गनिक इरा - 24 नग।
  • कोकोजिल कोल - 28 बोरी।
  • हुक्का - 34 नग।
  • स्टैस प्रो - 14 कार्टन।
  • स्टैस प्रो बड़ा - 12 कार्टन।
  • हुक्का फ्लेवर - 09 कार्टन।
  • नोजल बेक - 08 बोरी।
  • बोंग - 110 नग।
  • बोंग पाइप - 100 नग।
  • मेटल शूटर - 10 पैकेट।
  • क्लाउड - 01 कार्टन
  • एल्यूमिनियम फ्वाइल - 07 कार्टन।
  • हुक्का पाइप - 46 नग