15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maha Shivratri: महादेव के जयघोष से गूंजेंगे शिवालय, शहरवासी बनेंगे बाराती

राजधानी में रविवार को महाशिवरात्रि पर शिवालयों में महादेव का जयघोष होगा। शहरभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अनेक स्थानों पर भंडारे किए जाएंगे। शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भक्तों ने शनिवार को विधि-विधान से भोलेबाबा और माता पार्वती को हल्दी, मेहंदी लगाई और बेलपत्र में लग्न पत्री अर्पण कर भगवान […]

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Maha Shivratri: महादेव के जयघोष से गूंजेंगे शिवालय, शहरवासी बनेंगे बाराती

Maha Shivratri: महादेव के जयघोष से गूंजेंगे शिवालय, शहरवासी बनेंगे बाराती

राजधानी में रविवार को महाशिवरात्रि पर शिवालयों में महादेव का जयघोष होगा। शहरभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अनेक स्थानों पर भंडारे किए जाएंगे। शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भक्तों ने शनिवार को विधि-विधान से भोलेबाबा और माता पार्वती को हल्दी, मेहंदी लगाई और बेलपत्र में लग्न पत्री अर्पण कर भगवान के विवाहोत्सव का न्योता देवताओं और भक्तों को दिया। रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और महाआरती में होने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों ने वालंटियर तैनात करने की तैयारी की है।

हटकेश्वरनाथ की आकर्षक झांकी

प्राचीन बुढ़ेश्वर महादेव और हटकेश्वरनाथ की आकर्षक झांकी सजाई गई है। बाजे-बाजे से शिव की बारात निकलेगी। शनिवार से ही शिवालय रंगीन रोशनी से जगमगाने लगे हैं। भोलेबाबा का सबसे प्रिय बिल्व पत्र और धतूरा, पुष्प, फलों की दुकानें सजाने के लिए अपनी-अपनी जगह तय कर लिए हैं। नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में लाइटिंग और नरहरेश्वर महादेव मंदिर को हरी पत्तियों से सजाया गया है। प्राचीन शिवालय होने से सबसे अधिक भक्तों की भीड़ इन्हीं शिवालयों में ज्यादा रहती है।

गायत्री शक्तिपीठ में सामूहिक जाप किया

गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी के प्रबंध ट्रस्टी श्याम बैस ने बताया कि गायत्री परिजनों के द्वारा माता गायत्री के मंत्रों का सामूहिक जाप किया। सुबह 5 से संध्या 5 बजे तक 12 घंटे तक गायत्री महामंत्रों का जाप चला। सुबह मां गायत्री की 10 स्नान के साथ संस्कार वैदिक मंत्रों से आहुति के साथ भगवान प्रगेश्वर महादेव महाकाल का अभिषेक पूजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।

बिरगांव में त्रिवेणी के जल से अभिषेक और महाआरती

महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ बुधवारी बाजार में शिव मंदिर में भव्य अभिषेक उत्सव मनेगा। देवांगन समाज के धर्म प्रचार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भीखम लाल देवांगन ने बताया कि भोलेबाबा का अभिषेक 101 लीटर त्रिवेणी जल से करेंगे और शाम के समय 11111 दीपों से महाआरती में एक साथ सैकड़ों भक्त मंडल शामिल होंगे। प्रसादी वितरित की जाएगी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!