14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम : CM भूपेश बघेल आज भानसोज और समोदा में लोगों से करेंगे भेंट – मुलाकात, देंगे विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh baghel) लगातार भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। वे इन कार्यक्रमों में शामिल लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेने के साथ ही सरकारी योजनाओं से हो रहे लाभ और बदलाव के बाबत भी बात करते हैं। जरूरत के हिसाब से वे दिशा-निर्देश देने के अलावा विकास कार्यों की सौगात भी देते हैं।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम : CM भूपेश बघेल आज भानसोज और समोदा में लोगों से करेंगे भेंट - मुलाकात, देंगे विकास कार्यों की सौगात

सीएम भूपेश बघेल

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh baghel) आज 7 फरवरी मंगलवार को आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज और समोदा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम समेत राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.55 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से आरंग के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे आरंग के ग्राम भानसोज में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.55 बजे ग्राम समोदा के लिए प्रस्थान करेंगे। ग्राम समोदा में मुख्यमंत्री (Cm Bhupesh baghel) दोपहर 2.35 बजे भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 4.15 बजे हेलीकॉप्टर से आरंग के शंकर राइस मिल पहुंचेंगे और इंदिरा चौक लोकार्पण एवं मूर्ति अनावरण, स्वामी आत्मानंद स्कूल का अवलोकन और बाबा बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर दर्शन करेंगे। इसके पश्चात शाम 4.55 बजे आरंग के रेस्ट हाऊस में मुख्यमंत्री विभिन्न जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे और शाम 6.55 बजे अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।

READ ALSO : CG Politics : प्रदेश की सभी 90 विस सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, प्रदेश प्रभारी संजीव झा दौरे पर

राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

मुख्यमंत्री 7 फरवरी को सुबह 11.10 बजे राजधानी के फुंडहर स्थित वर्किंग वुमंेस हॉस्टल पहुंचकर राष्ट्रीय एकता सद्भावना युवा शिविर और शाम 7.30 बजे होटल सायाजी में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!