
ग्रीन आर्मी के सदस्य निगम मुख्यालय पहुंचे (फोटो सोर्स- पत्रिका)
CG News: जिस शहर को ताल-तलैया के रूप में जाना-जाता है, वहां तालाबों का बुरा हाल है। निगम के रिकॉर्ड में 120 से अधिक तालाब तर्ज हैं, लेकिन अधिकांश का अतिक्रमण और कब्जों से अस्तित्व समाप्त हो चुका है। जो बचे हुए हैं, उन पर भी कब्जाधारियों की नजरें गड़ी हुई है।
लालपुर तालाब के बाद अब एक और सर्वोदय तालाब का मामला सामने आया है। यह शहर के पचपेड़ी नाका वार्ड 51 में आता है, जहां तालाब के आरक्षित क्षेत्र में निर्माणाधीन एवं निर्मित मकानों के कारण बर्बाद हो चुका है। इसी तरह हल्का तालाब, आमापारा, सरयूबांधा और करबला तालाब के चारों तरफ कब्जा होने से दायरा सिमट गया है। ऐतिहासिक महाराजबंध तालाब के भी अधिकांश हिस्से को पाटकर उन जगहों पर बड़ी-बड़ी इमारतें नजर आती हैं। ऐसे में ही तालाबों पर अतिक्रमण कब्जा करने वालों के हौंसले अभी भी बुलंद हैं।
सर्वोदय तालाब को लेकर शुक्रवार को ग्रीन आर्मी के सदस्य निगम मुख्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि तालाबों को बचाया जाए। शहर के तालाबों पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण, निर्माण एवं जलक्षेत्र के दायरे को कम किया जा रहा है। यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो तालाब का मूल स्वरूप और अस्तित्व दोनों समाप्त हो जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महापौर मीनल चौबे, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, सभापति सूर्यकांत राठौर तथा निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सर्वोदय तालाब के आरक्षित क्षेत्र से अवैध निर्माण हटाने और उसका सीमांकन कराने की मांग की।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी की सक्रियता को देखते हुए लोगों का विश्वास बढ़ा है। तालाबों को बचाने को लेकर ग्रीन आर्मी का प्रतिनिधिमंडल निगम मुख्यालय पहुंचा। 30 से 35 की संख्या में पहुंचे सदस्यों ने नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को पूरी हकीकत से अवगत कराया और एक जनआंदोलन खड़ा करने की गुहार लगाई। इस दौरान काफी देर तक चर्चा हुई और तालाबों का सीमांकन कराने का पत्र सौंपा।
नेता प्रतिपक्ष तिवारी ने तत्काल जोन 10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे को वीडियो कॉल पर ग्रीन आर्मी के सदस्यों की उनकी बात कराई और निर्देशित किया कि तत्काल अवैध निर्माण को तुड़वाने की कार्रवाई कराएं। साथ ही भरोसा दिलाया कि जनहित के मामले में वे कभी पीछे नहीं रहेंगे। शासन-प्रशासन के सामने आवाज बुलंद करेंगे। तालाब हमारी धरोहर हैं, जिसे बचाना होगा। ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष अमिताभ दुबे रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा, शशिकांत यदु, अमितेश पाठक सहित सदस्यों ने आभार व्यक्त किया और कहा कि यह किसी संस्था की समस्या की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे शहर का गंभीर मामला है। जिसे एकजुट होकर बचाना जरूरी है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Updated on:
14 Feb 2026 12:23 pm
Published on:
14 Feb 2026 12:21 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)