14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sunny Leone Event: रायपुर में सनी लियोनी का कार्यक्रम रद्द! बजरंग दल के विरोध के बीच पुलिस का बड़ा बयान

Sunny Leone Event: रायपुर में 22 तारीख को प्रस्तावित सनी लियोनी के पब्लिक इवेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
सनी लियोनी का रायपुर वाला कार्यक्रम रद्द (photo source- Patrika)

सनी लियोनी का रायपुर वाला कार्यक्रम रद्द (photo source- Patrika)

Sunny Leone Event: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नई जानकारी सामने आई है। अब साफ हो गया है कि सनी लियोनी का राजधानी दौरा नहीं होगा। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने स्पष्ट किया है कि इस इवेंट के लिए पुलिस प्रशासन से किसी भी प्रकार की आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई है।

Sunny Leone Event: शहर में नहीं होगा ऐसा कोई कार्यक्रम

ऐसे में यदि बिना अनुमति कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, तो संबंधित आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पहले यह चर्चा थी कि सनी लियोनी 22 तारीख को रायपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली, जिसके बाद कई लोगों ने इसका विरोध जताया। हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने भी आयोजन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी थी कि शहर में ऐसा कोई कार्यक्रम होने नहीं दिया जाएगा।

Sunny Leone Event: युवाओं पर नकारात्मक असर

संगठन का कहना था कि इस प्रकार का आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से उचित नहीं है और इसका नकारात्मक असर युवाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वे ऐसे किसी भी कार्यक्रम का विरोध करेंगे और यदि इससे कोई अप्रिय स्थिति बनती है तो उसकी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!