AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

शादी के लिए लड़की देखने के बाद रायपुर पहुंचते ही एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के समय युवक मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस के मुताबिक महासमुंद के बम्हनी (बसना) निवासी 25 वर्षीय खिलेश प्रधान हीरापुर के सुमित बाजार में काम करता था। कुछ दिन पहले शादी के लिए लड़की देखने अपने गांव गया था। वहां से मंगलवार को लौट रहा था। शाम करीब 5.46 बजे उसने अपने दोस्त हरिशचंद्र चौहान को लेने के लिए फोन करके हीरापुर चौक में बुलाया। हरिशचंद्र बाइक लेकर चौक पर पहुंचा। करीब 6 बजे खिलेश हीरापुर चौक में ऑटो से उतरा। इसके बाद पैदल कैनाल रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक सीजी 04 पीएस 8010 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। खिलेश ट्रक के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खिलेश मोबाइल में बात करते हुए पैदल चल रहा था। इसी दौरान रांग साइड पर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया। उसे रौंदते हुए आग निकल गया। गंभीर चोट लगने से खिलेश की सांस थम गई। पुलिस ने ट्रक चालक मनोज कुमार कन्नौजे को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हरिशचंद्र अपनी बाइक से खिलेश को लेने के चौक पर पहुंचा। वह कुछ दूर खड़ा था। उसी समय खिलेश पैदल चलते हुए सड़क पार करके उसकी ओर आ रहा था। इस बीच ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर भीड़ जुट गई। हरिशचंद्र भी दौड़कर मौके पर पहुंचा। अपनी आंखों के सामने खिलेश को दम तोड़ते देखकर वह सदमे में आ गया। बताया जाता है कि वह कुछ दिन पहले ही लड़की देखने अपने गांव गया था। इसके बाद लौट रहा था। इस साल उसकी शादी की तैयारी थी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
20 Nov 2025 12:09 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।