10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाको राखे साइयां… कहावत हुई सही, दो बच्चे समेत सात बाल-बाल बचे

CG News: तेलीबांधा इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
raibareli ganga expressway car accident

गंगा एक्सप्रेस-वे कार ने मारी टक्कर | Image Source - Patrika

CG News: जाको राखे साइयां मार सके न कोय वाली कहावत तेलीबांधा इलाके में चरितार्थ हो गई। दरअसल तेलीबांधा इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

फिर भी उसमें सवार दो बच्चों सहित 7 लोगों को हल्की चोटें आईं। ट्रक वाला मौके से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक जोरा ओवरब्रिज में दोपहर 1:45 बजे कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

इससे कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें शैलेंद्र मिश्रा, सरोज मिश्रा, सरस्वती, इविरेखा मिश्रा, विष्णु मिश्रा और 2 साल का सर्वांग मिश्रा और 6 माह की श्रीवांग मिश्रा सवार थे।

सभी को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। शैलेंद्र जीआरपी थाना में हवलदार है। वह अपने परिवार के साथ भिलाई से रायगढ़ जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। तेलीबांधा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।