17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम विधानसभा चुनाव, छत्तीसगढ़ के तीन मंत्रियों और एक सांसद को मिली प्रचार की जिम्मेदारी

रायपुर।रायपुर से असम दौरे के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले डिप्टी सीएम साव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, प्रदेश के कार्यकर्ताओं को अन्य राज्यों के चुनावों में जिम्मेदारी मिलती है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
असम विधानसभा चुनाव, छत्तीसगढ़ के तीन मंत्रियों और एक सांसद को मिली प्रचार की जिम्मेदारी

रायपुर। देश के पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता-मत्रियों को असम चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद विजय बघेल को असम के 4 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।

ये सभी सोमवार को रायपुर से असम दौरे के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले डिप्टी सीएम साव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, प्रदेश के कार्यकर्ताओं को अन्य राज्यों के चुनावों में जिम्मेदारी मिलती है। असम विधानसभा चुनाव में 4 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली है।

उन्होंने कहा, मुझे, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद विजय बघेल और वित्त ओपी चौधरी को एक-एक लोकसभा क्षेत्र सौंपा गया, जिसमें प्रचार को लेकर दौरा करना है। उन्होंने कहा, असम अशांति से निकलकर विकास की ओर बढ़ रहा है। वहां पर भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव प्रचार जारी है।

बता दें कि डिप्टी सीएम अरुण साव को जहां असम में 9 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी को वहां पर 10 विधानसभा क्षेत्रों का जिम्मा मिला है। वे करीब एक सप्ताह के असम प्रवास पर हैं। इसके अलावा दुर्ग के सांसद विजय बघेल को डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र के 10 विधानसभा क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है।

कांग्रेस कमजोर और मुद्दा विहीन : साव

कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के परफॉर्मेंस के आधार पर रैंकिंग तय किए जाने वाले बयान पर साव ने पलटवार करते हुए कहा, पहले वे केंद्रीय नेताओं का परफॉर्मेंस देखें, फिर प्रदेश के नेताओं का और उसके बाद जिलाध्यक्षों का परफॉर्मेंस देखें। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह कमजोर, दिशाहीन और मुद्दा विहीन हो चुकी है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!