14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Valentine’s Day 2026: क्लासरूम से सात फेरे तक… नाइंथ क्लास से शुरू हुआ साथ, 11 साल के इंतजार के बाद मुकम्मल हुई अनोखी लव स्टोरी

Valentine's Day 2026: रायपुर के श्याम सिनेमा के ओनर लाभांश तिवारी और उनकी पत्नी देवयानी तिवारी की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
स्कूल और कॉलेज के साथी, अब जीवनसाथी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

स्कूल और कॉलेज के साथी, अब जीवनसाथी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Valentine's Day 2026: रायपुर के श्याम सिनेमा के ओनर लाभांश तिवारी और उनकी पत्नी देवयानी तिवारी की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। स्कूल की नाइंथ क्लास से शुरू हुआ साथ, कोचिंग और कॉलेज तक पहुंचा और करीब 11 साल के लंबे इंतजार के बाद शादी में बदल गया। यह कहानी दोस्ती, प्रेरणा, त्याग और भरोसे की मिसाल है।

Valentine's Day 2026: नाइंथ क्लास से शुरू हुई कहानी

लाभांश तिवारी बताते हैं कि वे नाइंथ क्लास में थे जब पहली बार देवयानी से मुलाकात हुई। दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे। दिलचस्प बात यह है कि पहली बातचीत तब हुई जब एग्जाम में देवयानी ने उन्हें चीटिंग करने के लिए आंसर दिखाने से मना कर दिया। उसी दिन से लाभांश ने ठान लिया कि जिंदगी में कुछ बड़ा करना है।

कोचिंग से कॉलेज तक साथ

स्कूल के बाद दोनों ने सेम कोचिंग जॉइन की और फिर सेम कॉलेज में एडमिशन लिया। लाभांश बताते हैं कि वे बीकॉम करने वाले थे, लेकिन देवयानी के प्रभाव में आकर इंजीनियरिंग की राह पकड़ ली। देवयानी पढ़ाई में क्लास टॉपर और यूनिवर्सिटी टॉपर रहीं। उन्होंने इंजीनियरिंग के बाद एमटेक भी किया।

प्रपोजल भी सादा, जवाब भी सच्चा

लाभांश कहते हैं कि कोई फिल्मी स्टाइल प्रपोजल नहीं था। देवयानी ने एक दिन सीधे पूछ लिया कि क्या पसंद करते हो, और उन्होंने हां कह दिया। बस वहीं से रिश्ता तय हो गया।

Valentine's Day 2026: 11 साल का इंतजार और फिर शादी

करीब 11 साल तक दोनों ने पढ़ाई और करियर पर फोकस किया। घरवालों ने भी एक बार में हामी भर दी। 24 साल की उम्र के बाद, सही समय आने पर दोनों ने शादी कर ली। लाभांश के मुताबिक, देवयानी ने शादी के लिए समय देने और उन्हें बिजनेस में स्थापित होने का मौका देने के लिए कई फैसले सोच समझकर लिए।

आज क्या कर रही हैं देवयानी

आज देवयानी अपना खुद का स्कूल और एकेडमी चला रही हैं। वहीं लाभांश पारिवारिक बिजनेस संभाल रहे हैं। वे मानते हैं कि उनकी सफलता के पीछे देवयानी का सपोर्ट और सैक्रिफाइस सबसे बड़ा कारण है। स्कूल की एक छोटी सी घटना से शुरू हुई यह कहानी आज एक सफल शादी और मजबूत साझेदारी में बदल चुकी है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!