
रविंद्र जडेजा की बॉल पर शिवराज सिंह चौहान ने मारा शॉट (Photo Source- Shivraj singh X Handle)
Member Of Parliament Sports Festival :मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार को सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ। समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा शामिल हुए। इस दौरान सियासी पिच पर राजनीतिक कुशल के महारथी नेता शिवराज सिंह चौहान ने क्रिकेट की पिच पर रविंद्र जडेजा के सामने अपना क्रिकेट हुनर दिखाया। उन्होंने जडेजा की बॉल पर आगे बढ़ते हुए ऐसा शॉट लगाया कि, न सिर्फ पूरा पवेलियन तालियों की आवाज से गूंज उठा, बल्कि खुद गेंदबाजी कर रहे जडेजा ने भी उनके शॉट की सराहना करते हुए ताली बजाई।
आपको बता दें कि, शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में केंद्रीय मंत्री क्रिकेट के मैदान में बल्ला थामे नजर आए। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा उनके सामने गेंदबाजी करते दिखाई दिए। जडेजा की बॉल पर केंद्रीय मंत्री ने बाउंड्री की तरफ शानदार शॉट लगाया, जिसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेडियम गूंज उठा।
मैच में शिवराज सिंह ने रविंद्र जडेजा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि, 'जडेजा यानी जज्बा, जडेजा यानी जुनून जडेजा यानी जीत। जो बॉलिंग करे तो विकेटों की झड़ी लगा दे, वो जडेजा है। जो बैटिंग करे तो रनों का अंबार लगा दे वो जडेजा है। जो वनडे, टी-20 और टेस्ट, हर फॉर्मेट में फिट हो जाए वो जडेजा है।'
आपको बता दें कि, सोमवार को सांची और सिलवानी विधानसभा के बीच क्रिकेट मेच का फाइनल मुकाबला हुआ मैच के लिए कबड्डी खेल मैदान को इंटरनेशनल स्टेडियम के तौर पर तैयार किया गया। इस फाइनल मैच के विजेता की ट्रॉफी क्रिकेटर रविंद्र जडेजा द्वारा विजेता टीम को दी गई। इस दौरान जडेजा को देखने हजारों की संख्या में लोग मैच देखने उमड़ पड़े।
Published on:
03 Feb 2026 06:48 am
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
