15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाली निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, दीवार धंसने 2 मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत दूसरा घायल

Wall Collapse : दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की दीवार के मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे की जान पुलिस की तत्परता के चलते बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू शुरु किया और मलबे से निकालकर मजदूरों को सीपीआर दिया, जिससे एक मजदूर की जान बच गई।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Wall Collapse

नाली निर्माण के दौरान बड़ा हादसा (Photo Source- Patrika)

Wall Collapse :मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सरकारी कार्य के तहत चल रहे नाली निर्माण के दौरान कच्ची दीवार गिरने से 2 मजदूर मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को एन वक्त पर रेस्क्यू कर बचा लिया गया है।

आपको बता दें कि, जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम निपानिया में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत नाली निर्माण का काम तल रहा है। नाली निर्माण के लिए खुदाई का कार्य चल रहा है। खुदाई के दौरान साइड की कच्ची दीवार की मिट्टी धंस गई, जिससे निर्माण कार्य में जुटे दो मजदूर मिट्टी में दब गए। सूचना मिलते ही लीमा चौहान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

एक मजदूर की मौत, दूसरे को CPR देकर बचाया

पुलिस बल और दो जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर प्रशासन पहुंचा और त्वरित कार्रवाई शुरु की। इस दौरान पुलिस जवान अमितेंद्र रघुवंशी और दिवाकर वर्मा ने मौके पर मानवता दिखाते हुए सीपीआर देकर सानू बंजारा की जान बचाने में सफलता हासिल की, जबकि एक अन्य मजदूर संजू बंजारा को जब तक मलबे से निकाला जा सका तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरु की है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!