27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NH-46 पर भीषण हादसा, कार को टक्कर मारते हुए पलटा ट्रक, 1 की दर्दनाक मौत 1 गंभीर

Horrific Accident : तेज रफ्तार ट्रक कार को टक्कर मारते हुए पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रक सवार साथी गंभीर रूप से घायल है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Horrific Accident

NH-46 पर भीषण हादसा (Photo Source- Patrika Input)

Horrific Accident :मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से गुजरने वाले नेशनल हाईवे नंबर-46 के फोरलेन पर अरन्या चौकी के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक करीब 40 फीट तक लहराते हुए कार को टक्कर मारकर पलटी खा गया। हादसा इतना भीषण था कि, ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रक में सवार उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल है।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इस भीषण सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बदरवारा में रहने वाले 25 वर्षीय आकाश पिता कुवर पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका सहायक 40 वर्षीय भीम सिंह पिता नेनसिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया रहा है कि, ट्रक पहले ही अनियंत्रित हो चुका था। वहीं, कार से टकराते ही पलट गया। ये तो गनीमत रही कि, ट्रक कार पर नहीं पलटा, वरना हादसा और भी भयावह रूप धारण कर सकता था। फिलहाल, सिटी पुलिस मामले को जांच में जुट गई है।

ट्रक सवार दोनों चाचा-भतीजा, चालक की मौत

ट्रक में आरसी का माल फसल की दवाई आदि भरकर इंदौर से गाजियाबाद जा रहे थे। तभी अरन्या चौकी के पास हादसे का शिकार हो गए। पलटी खाने से ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया जा रहा है कि, ट्रक सवार दोनों चचा-भतीजा थे, जो इंदौर से माल भरकर गाजियाबाद के लिए निकले थे। फिलहाल, भतीजा भतीजा ट्रक चला रहा था, जबकि चाचा सहायत ते तौर पर मौजूद थे। हादसे में ट्रक चाक भतीजे की मौत हो गई है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका द्वारा अप्रूव

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका द्वारा अप्रूव
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!