15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट दर्द की शिकायत लेकर भर्ती हुई युवती, अस्पताल के टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टरों में हड़कप

MP News : बिन ब्याही मां बनी युवती। ब्यावरा सिविल अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल में शाम 4 बजे की घटना। पीड़िता की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
MP News

बिन ब्याही मां ने अस्पताल के टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म (photo source Patrika)

MP News :मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले ब्यावरा सिविल अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर भर्ती हुई युवती बिन ब्याही मां बन गई। युवती ने सिविल अस्पताल के टॉयलेट में एक बच्ची को जन्म दिया। प्री- मैच्योर प्रसव होने से नवजात को जिला अस्पताल राजगढ़ रेफर किया है। जहां से देर रात को नवजात को भोपाल रेफर किया है।

वहीं, कोतवाली पुलिस इस मामले में युवती की शिकायत पर देर रात को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का प्रकरण दर्ज कर रही थी। दरअसल, शहरी इलाके की 25 वर्षीय युवती उसके मां के साथ सिविल अस्पताल पहुंची थी। जहां पेटदर्द की शिकायत बताते हुए उसे भर्ती कराया गया था। शाम करीब 4 बजे युवती फीमेल वार्ड के टॉयलेट में नवजात बच्ची को जन्म दिया। घटना की जानकारी जैसे ही अस्पताल प्रबंधन को हुई तो नवजात की सुरक्षा के लिहाज से तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गंभीर हालत में नवजात भोपाल रेफर

हालांकि, नवजात बच्ची प्री- मैच्योर थी। उसे राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसकी बिन ब्याही मां को भी पुलिस बल के साथ भेजा गया, जहां कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राजवीर पुत्र बिक़वात राजपूत निवासी ब्यावरा के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज कराने बयान दर्ज कराए। उधर, रात 10 बजे नवजात बच्ची को गंभीर स्थिति देखकर भोपाल रेफर किया जा रहा था।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!