AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Big Breaking News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान की उसी कैंप में तैनात दूसरे जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना गातापार थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा गांव स्थित CAF बटालियन कैंप की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी था। वह छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के घाघरा गांव स्थित CAF बटालियन में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि उसी कैंप में तैनात अरविंद गौतम (आरोपी) से उसकी किसी बात को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी।
घटना बीती रात की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सोनवीर जाट कैंप में अपने बैरक में सो रहा था। जैसे ही वह गहरी नींद में गया, आरोपी जवान अरविंद गौतम ने मौके का फायदा उठाते हुए उस पर गोली चला दी। गोली पहले जवान के हाथ को चीरती हुई उसके गाल में जा फंसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई। अन्य जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी।
गंभीर रूप से घायल जवान सोनवीर जाट को सोमवार तड़के जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक का शव अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। जानकारी के अनुसार, परिजनों के पहुंचने के बाद आज पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा।
घटना के बाद CAF कैंप और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं। आरोपी जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं कैंप में तैनात अन्य जवानों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
फिलहाल हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा आधिकारिक बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले को लेकर सतर्कता बरत रहा है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
22 Dec 2025 11:48 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।