17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 3 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार, आसपास के क्षेत्र कराए गए खाली

Chhattisgarh chemical factory blast: राजनांदगांव जिले के जालबांधा-दुर्ग मार्ग पर घुमका थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहंदी में स्थित जया केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से हडक़ंप मच गया।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग (फोटो सोर्स- पत्रिका)

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Chemical Factory Blast: राजनांदगांव जिले के जालबांधा-दुर्ग मार्ग पर घुमका थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहंदी में स्थित जया केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से हडक़ंप मच गया। फैक्ट्री के पीछे स्थित केमिकल गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में काले धुएं का घना गुबार फैल गया। बताया जा रहा है कि आगजनी से धुएं का गुबार लगभग 3 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया।

जालबांधा के आगे मोहंदी के पास स्थित उक्त फैक्ट्री में डामर और विभिन्न प्रकार के केमिकल का निर्माण होता है। सोमवार सुबह गोदाम के पीछे से अचानक काला धुआं उठता दिखाई दिया, जो कुछ ही देर में आग के बड़े गोले में तब्दील हो गया। केमिकल और डामर जैसे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

आधा दर्जन दमकल वाहन मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही खैरागढ़ और राजनांदगांव से दमकल की आधा दर्जन गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि केमिकल गोदाम में आग लगने के कारण 6 घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के इलाकों को एहतियातन खाली कराया गया। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

कंपनी प्रबंधन मौन, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। घुमका पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कंपनी प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना ने औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वेल्डिंग की चिंगारी से हादसे की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम के ऊपर लगे टीन शेड में वेल्डिंग कार्य चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग की चिंगारी नीचे रखे केमिकल पर गिर गिरने से आग भडक़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

प्रदूषण का खतरा, स्कूलों में अवकाश

केमिकल के जलने से उठे जहरीले धुएं के कारण वातावरण प्रदूषित होने की आशंका बढ़ गई है। फैक्ट्री के आसपास स्थित स्कूलों में एहतियातन अवकाश दिए जाने की जानकारी सामने आई है। आग से उठता धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!