
फरवरी में आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त,(फोटो-पत्रिका)
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। भारत सरकार की ओर से वर्ष 2019 में प्रारंभ की गई इस योजना का उद्देश्य लघु, सीमांत एवं दीर्घ कृषकों को आर्थिक संबल प्रदान करना है, ताकि वे कृषि कार्य के दौरान किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करें। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर तीन माह में 2000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है, जिससे उन्हें वार्षिक 6000 रुपए का लाभ प्राप्त होता है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त फरवरी माह में जारी की जाएगी। जिले में इस योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी के 691, लैंड सीडिंग के 67, आधार सीडिंग के 1014 एवं सस्पेक्टेड केस के 993 प्रकरण अभी लंबित हैं। 19वीं किस्त के दौरान जिले में कुल 1 लाख 7 हजार 275 पंजीकृत कृषक थे, जिनमें से 94 हजार 917 कृषक सक्रिय हैं। शेष 12 हजार 358 किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन अभी नहीं हो पाया है।
विकासखंडवार स्थिति देखें तो राजनांदगांव में 2944, डोंगरगांव में 2758, डोंगरगढ़ में 2680 एवं छुरिया में 3982 किसानों का पंजीयन लंबित है। उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने कहा कि किसान अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषक संगवारी अथवा संबंधित बैंक से संपर्क कर ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं डीबीटी प्रक्रिया पूर्ण कराएं। इससे आगामी किस्तों का लाभ समय पर प्राप्त हो सकेगा और कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित नहीं रहेगा।
Updated on:
05 Feb 2026 10:56 am
Published on:
05 Feb 2026 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
