15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगी होगी शिक्षा! 10वीं-12वीं से लेकर डीएलएड तक फीस में भारी बढ़ोतरी, ये होंगे नए शुल्क

MP News: नए सत्र से शिक्षा व्यवस्था महंगी होने जा रही है। डीएलएड परीक्षा शुल्क, स्कूल संबद्धता और नवीनीकरण फीस में बड़ा इजाफा किया गया है। संस्थानों और विद्यार्थियों दोनों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Education will become more expensive fees from Class 10th to DElEd increasing MP News

Education will become more expensive (फोटो- Freepik)

MP News: नए सत्र से शिक्षा व्यवस्था महंगी होने जा रही है। डीएलएड परीक्षा शुल्क, स्कूल संबद्धता और नवीनीकरण फीस में बड़ा इजाफा किया गया है। संस्थानों और विद्यार्थियों दोनों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जिससे शिक्षा क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षा फीस में बढ़ोतरी की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। नए आदेश के अनुसार नियमित विद्यार्थियों को अब 1500 रुपए और स्वाध्यायी विद्यार्थियों को 1600 रुपए परीक्षा शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। इसके साथ ही नामांकन शुल्क भी बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। यह नई दरें अगले सत्र से प्रभावी होंगी।

डीएलएड परीक्षा शुल्क में भी इजाफा

डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) की परीक्षा फीस में भी संशोधन किया गया है। नियमित विद्यार्थियों को सभी विषयों के लिए 7 हजार रुपए शुल्क देना होगा। वहीं द्वितीय अवसर (सेकंड चांस) के तहत दो विषयों तक के लिए 3 हजार रुपए, चार विषयों तक के लिए 5 हजार रुपए और चार से अधिक विषयों के लिए 7 हजार रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

संबद्धता शुल्क में बदलाव

हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की नई संबद्धता और नवीनीकरण शुल्क में भी वृद्धि की गई है। कक्षा 10वीं की नई संबद्धता के लिए सरकारी स्कूलों को 20 हजार और निजी स्कूलों को 22 हजार रुपए देने होंगे। वहीं 12वीं की नई संबद्धता के लिए सरकारी स्कूलों को 27 हजार और निजी स्कूलों को 30 हजार रुपए शुल्क देना होगा।

नवीनीकरण शुल्क की बात करें तो 10वीं के लिए सरकारी स्कूलों को 7 हजार और निजी स्कूलों को 8 हजार रुपए, जबकि 12वीं के लिए सरकारी स्कूलों को 9 हजार और निजी स्कूलों को 10 हजार रुपए निर्धारित किए गए हैं।

डीएलएड संबद्धता शुल्क तय

डीएलएड संस्थानों के लिए पहली बार संबद्धता शुल्क 2 लाख रुपए रखा गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक 50 विद्यार्थियों के नए प्रवेश (इंटेक) पर भी 2 लाख रुपए शुल्क देना होगा। नवीनीकरण के लिए 50 विद्यार्थियों तक 30 हजार, 100 तक 60 हजार और 150 विद्यार्थियों तक 90 हजार रुपए वार्षिक शुल्क तय किया गया है। (MP News)

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!