
फाइल फोटो पत्रिका
रतलाम।रतलाम रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं होली त्योहार के दौरान बांद्रा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांद्रा-सूबेदारगंज तथा असारवा-आगरा कैंट के बीच विशेष किराए पर तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन नंबर 02200 बांद्रा -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 5.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद दोपहर 12.43/12.45, रतलाम 2.30/2.40, नागदा 3.43/3.45, उज्जैन शाम 4.55/5.10 एवं मक्सी6.00/6.02 होते हुए अगले दिन सुबह 5 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। ट्रेन 7 मार्च से 28 मार्च तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से शाम 4.50 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के मक्सी सुबह 3.05/3.07, उज्जैन 3.50/4.00, नागदा 5.08/05.10, रतलाम 6.05/6.15 एवं दाहोद7.39/7.41 होते हुए अगले दिन शाम 4.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च तक चलेगी। दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, बियावरा राजगढ़, चाचुरा बिनागंज, रूठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, डबरा एवं दतिया स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन नंबर 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा से 11.15 बजे प्रस्थान कर रतलाम रतलाम रात 9.25/9.30 होते हुये अगले दिन शाम 5 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। ट्रेन 3 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज से सुबह 5.20 बजे प्रस्थान कर रतलाम रात 9.45/9.55 होते हुये अगले दिन सुबह 9.30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। ट्रेन 2 मार्च से 30 मार्च तक चलेगी। दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, आगरा ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपरक्लास एवं जनरल सैकंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन नंबर 01920 असारवा-आगरा कैंट स्पेशल मंगलवार एवं बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन असारवा से दोपहर 2.50 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के चंदेरिया रात 10.40/10.45 होते हुए अगले दिन सुबह 7.45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन 2 मार्च से 30 मार्च तक चलेगी। ट्रेन नंबर 01919 आगरा कैंट-असारवा स्पेशल सोमवार एवं मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन
आगरा कैंट से शाम 6.10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के चंदेरिया रात 3.15/3.20 होते हुए अगले दिन सुबह 11.10 बजे असारवा पहुंचेगी। ट्रेन 1 मार्च से 29 मार्च तक चलेगी। दोनों दिशाओं में हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमारी,
जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली जं., चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, रूपबास एवं फतेहपुर सीकरी स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपरक्लास एवं जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन नंबर 02200, 04126 एवं 01920 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर से शुरू है । ट्रेनों के ठहराव, समय से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Updated on:
11 Feb 2026 10:33 pm
Published on:
11 Feb 2026 10:32 pm
