
रतलाम में पांच दिन बाद एक और विस्फोट (Photo Source- Patrika)
Ratlam News :मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के चांदनी चौक इलाके में 5 दिन पहले हुए बड़े विस्फोट के बाद शनिवार को एक बार फिर सैलाना बस स्टैंड के पास विस्फोट हो गया। ये विस्फोट वेल्डिंग की दुकान में हुआ। हादसे के वक्त 80 वर्षीय दुकान संचालक वेल्डिंग कर रहे थे और पास में कर्मचारी खड़ा हुआ था। गनीमत रही कि, दोनों को कोई चोट नहीं आई। वहीं टैंक करीब 15 फीट दूर सड़क पर जा गिरा। जब टैंक उड़कर सड़क पर गया, तब वहां से कोई गुजर नहीं रहा था, वरना उसमें भी बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि, हादसा इमामउद्दीन पिता कमरुद्दीन निवासी जवाहर नगर की मुख्य डाक घर के सामने स्थित न्यू जनरल इंजीनियरिंग एंड वेल्डिंग वर्क्स की दुकान में हुआ है। धमाका उस समय हुआ, जब दुकान संचालक एक बाइक में वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान वेल्डिंग उपकरणों से जुड़े कार्बेट टैंक में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे कार्बेट टैंक फटकर दुकान से बाहर 15 फीट दूर मुख्य सड़क पर जा गिरा। अचानक हुए विस्फोट से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।
इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया, जिसमें साफतौर पर नजर आया कि, पहले तो विस्फोट की तेज आवाज से आसपास मौजूद लोग भागते दिखे, लेकिन बाद में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी और नायक तहसीलदार मनोज चौहान आदि मौके पर पहुंचे और दुकान संचालक से घटना के बारे में जानकारी ली।
Published on:
01 Feb 2026 07:19 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
