6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जया एकादशी पर कर लें ये अचूक उपाय, कर्ज और करियर की टेंशन से मिलेगी मुक्ति!

Jaya Ekadashi January 2026 Date: 29 जनवरी 2026 को जया एकादशी के उपाय कर आप कर्ज, करियर और मानसिक तनाव से मुक्ति पा सकते हैं। इस आर्टुकल में पढ़िए, एकादशी के उपाय और पूजा विधि।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Adarsh Thakur

Jan 28, 2026

Jaya Ekadashi 2026 Date

Jaya Ekadashi January 2026 Date: जया एकादशी के उपाय। (फोटोः एआई)

Jaya Ekadashi 2026 Date: क्या आपको भी लगता है कि मेहनत का सही फल आपको नहीं मिल रहा? या कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है? नौकरी में तरक्की रुक गई है? तो यह लेख आपके लिए है। धार्मिक विशेषज्ञों के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को आ रही जया एकादशी आपका जीवन बदल सकती है। जया का मतलब होता है विजय। मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय आपके बैड लक को खत्म कर तकदीर चमका सकते हैं।

जया एकादशी पूजा की विधि क्या है? | Jaya Ekadashi 2026 Puja Vidhi

  • जया एकादशी के दिन सबसे पहले सुबह स्नान करें।
  • पीले वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद, श्री विष्णु को चंदन, फूल, तुलसी दल (पत्तियां) और पंचामृत चढ़ाएं।
  • धूप- दीप प्रज्वलित कर, मंत्रों का जाप करें और कथा पढ़ें।
  • फिर आरती कर सात्विक भोग लगाएं और अगले दिन व्रत खोलें यानी पारण करें।

इन 3 उपायों से चमकेगी किस्मत | Jaya Ekadashi January 2026 Remedies/ Upay

धार्मिक विद्वानों के अनुसार, जया एकादशी के पावन अवसर पर ये तीन सरल उपाय करने चाहिए:

पीले वस्त्र और अभिजित मुहूर्त का संगम: इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। पवित्र होकर पीले रंग के वस्त्र धारण करें। पीला रंग भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय होता है।

घी का दीपक और संकल्प: इस दिन के विशेष अभिजित मुहूर्त में घर के मंदिर में शुद्ध देसी घी का दीपक प्रज्वलित करें। इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए अपनी सफलता और कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें। अपनी सारी समस्या भगवान को कह दें। माना जाता है कि यह समय सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) से भरा होता है। इस समय सच्चे मन से की गई प्रार्थना भगवान सुनते हैं।

खान-पान में सावधानी: एकादशी के दिन चावल के सेवन की मनाही की जााती है। भूलकर भी इस दिन चावल न खाएं, वरना आपकी पूजा का फल खत्म हो सकता है।

जया एकादशी के उपायों के लाभ | Jaya Ekdashi Benifits

जया एकादशी (29 जनवरी 2026) के अवसर पर भगवान विष्णु की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए ये उपाय किए जाते हैं। मान्यता है कि जो भी इन उपायों को पूरी श्रद्धा और विश्वास से करता है, उसके जीवन से नकारात्मकता (Negativity) समाप्त हो जाती है। साथ ही उसे कर्ज मुक्ति, करियर में ग्रोथ और दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के मौके भी मिलने लगते हैं। जरूरत है तो बस, नियमों का पूरे भाव और भक्ति से पालन करने की।

{ अस्वीकृति(Disclaimer): यह लेख धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हम किसी भी बात की पुष्टि और दावा नहीं करते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप, धार्मिक विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।}