
Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी के इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से मिलती है कामयाबी। (PC: AI)
Tuesday Remedies in Hindi: बजरंगबली कलयुग के जागृत भगवान माने जाते हैं। मान्यता है कि जो भक्त सच्ची श्रद्धा से हनुमान जी की शरण में जाता है, उसके जीवन के सभी कष्ट पल भर में दूर हो जाते हैं। यदि आप भी आत्मविश्वास की कमी, शत्रुओं का भय, असफलता, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं, तो हनुमान जी के ये सिद्ध मंत्र आपके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं ।
ॐ हं हनुमते नमः।।यह मंत्र हनुमान जी की शक्ति और भक्ति का संगम है। इसके नियमित जाप से व्यक्ति के भीतर अदम्य साहस और आत्मविश्वास का संचार होता है।ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा॥यदि शत्रु परेशान कर रहे हों या कोई पुरानी बीमारी पीछा न छोड़ रही हो, तो यह मंत्र अचूक है। यह विजय दिलाने वाला सिद्ध मंत्र माना जाता है।ॐ हं हनुमते रक्ष-रक्ष स्वाहा॥अज्ञात भय और बुरी नजर से बचने के लिए इस मंत्र का जाप एक शक्तिशाली सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।ॐ नमो भगवते हनुमते श्री रामदूताय नमः॥ कार्यक्षेत्र या जीवन के किसी भी मैदान में सफलता प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का उच्चारण अत्यंत लाभकारी है।हनुमान जी की पूजा में शुद्धता और अनुशासन का खास ध्यान रखें। सुबह या शाम को स्नान के बाद लाल आसन पर बैठें। अपना मुख पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर रखें। एक दीपक जलाकर पूर्ण विश्वास के साथ मंत्रों का जाप करें।
हनुमान जी की भक्ति करते समय प्रभु श्री राम को केंद्र और स्मरण में रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से हनुमान जी भक्तों की तुरंत मदद करते हैं और सारे संकट हर लेते हैं।
Published on:
27 Jan 2026 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
