Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

Tulsi Pujan : तुलसी पूजन दिवस क्यों मनाया जाता है? चमत्कारी हैं तुलसी के वैज्ञानिक और धार्मिक फायदे

Tulsi Pujan : 5 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस है। इसके 7 दिन पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तुलसी ट्रेंड कर रही है। इस लेख में पढ़िए, तुलसी पूजन दिवस क्यों मनाया जाता है और तुलसी माता के क्या फायदे हैं?

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Tulsi Pujan Diwas 2025 25 december 2025
tulsi pujan diwas kab manaya jata hai: इस लेख में पढ़िए, तुलसी के फायदे। (Photo: Gemini AI)

TulsiPujan Diwas 25 December: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इन दिनों तुलसी खूब ट्रेंड कर रही है। लोग तुलसी से जुड़ी चर्चाएं करने में काफी रुचि दिखा रहे हैं। इसकी वजह है, 25 दिसंबर को मनाए जाने वाला तुलसी पूजन दिवस। ऐसे में इस लेख से समझिए, 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस क्यों मनाया जाता है और तुलसी के लाभ।

तुलसी पूजन दिवस क्यों मनाया जाता है? | Tulsi Pujan Diwas Kyo Manaya Jata Hai

सनातन धर्म में माना जाता है कि, तुलसी एक सामान्य पौधा नहीं बल्कि, माता लक्ष्मी का स्वरूप है। श्री विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा तुलसी के बिना पिरी नहीं मानी जाती है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है। मान्यता है कि, सभी देवताओं का वास तुलसी में होता है और इसकी पूजा से पापों का नाश होता है और भक्ति प्रतिदिन बढ़ती है। तुलसी का इतिहास पुराणों में वृंदा की कथा से जुड़ा हहै। वृंदा भगवान विष्णु की भक्त थी और जालंधर की पत्नी थी। विष्णु के छल से वृंदा का सतीत्व भंग हो गया। इस पर वृंदा ने विष्णु को श्राप दिया और स्वयं तुलसी का पौधा बन गई। तभी से विष्णु शालिग्राम रूप में तुलसी विवाह का क्रम चला आ रहा है। मां तुलसी की इसी पवित्रता के चलते आज भी उन्हें सनातन धर्म में पूजा जाता है। ऐसे में मां तुलसी की आराधना और भक्ति के लि 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है।

तुलसी के लाभ

  1. प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।
  2. तनाव और चिंता घटती है।
  3. हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।
  4. पाचन तंत्र को बेहतर करती है।
  5. सर्दी खांसी में बेहद फायदा देती है।
  6. त्वचा और बालों के लिए उपयोगी है।
  7. यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।

तुलसी के वैज्ञानिक फायदे

विज्ञान के अनुसार, तुलसी का पौधा बहुत फायदेमंद होता है। इसमें अनेक औषधीय गुण होते हैं, जो वायु को शुद्ध करते हैं। खास बात यह है कि दिन के लगभग 20 घंटे यह लगातार ऑक्सीजन छोड़ती है। कीटाणुओं का खत्म करती है। प्रदूषण कम करने में मदद करती है। वैज्ञानिक शोध में तुलसी को प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर करार दिया गया है, जो कैंसर और सांस से जुड़ी बीमारियों से बचाव में मदद करती है।

तुलसी पूजन दिवस की शुरुआत किसने की? | Tulsi Pujan Diwas Kisne Shuru Kiya

बता दें कि, आशाराम बापू ने 2014 में तुलसी पूजन दिवस की शुरुआत की थी। तब, पहली बार 25 दिसंबर के दिन इसे मनाया गया था। तब से यह क्रम हर साल यथावत चल रहा है। जैसे ही दिसंबर महीने की शुरुआत होती है, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तुलसी माता ट्रेंड करने लगती हैं। लोग तुलसी के धार्मिक महत्व के साथ पर्यावरण और स्वास्थ्य लाभों पर भी अपनी बात रख रहे हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar