AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika


Shani Shingnapur and Shetphal : भारत कई अनोखी चीजों से भरा हुआ है। यहां जो होता है, उसके आगे कई बार साइंस भी दांतों तले उंगली दबा लेता है। आज हम आपको ऐसे ही दो अजुबों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें जानने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या 21वीं सदी में भी ये संभव है। हम बात कर रहे हैं, महाराष्ट्र के दो ऐसे गावों की जहां एक ओर घरों में दरवाजे ही नहीं होते और दूसरी ओर लोग सापों को अपना परिवार मानकर साथ रखते हैं।
शनि शिंगणापुर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। यहां हर घर में, चाहे नया हो या पुराना दरवाजे नहीं होते। न कोई ताला न ही कोई कुंडी। सिर्फ दरवाजे की चौखट होती है। गांव वाले कहते हैं कि, यह उनकी आस्था है। भगवान शनि देव उनकी रक्षा करते हैं। हैरानी वाली बात ये है कि आज के जमाने में, जब दुनिया हाइ सेक्योरिटी लॉक से भरी है, तब इस गाव में बिना तालों के भी चोरी का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
शेतफाल महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में है। इस गांव में सापों को पालतू जानवर की तरह नहीं, परिवार के सदस्य की तरह घर में रखा जाता है। गांव के हर घर में सांपों को पूरी आजादी मिली हुई है। सांप कहीं भी घूम सकते हैं और अपना भोजन कर सकते हैं। गांव वाले उन्हें नजरअंदाज नहीं करते बल्कि इंसानों की तरह ही पूरा सम्मान और प्यार देते हैं।
इस युग में जब सांपों को देखते ही लोग उन्हें मारने का सोचते हैं, तब शेतफाल गांव एक अनोखी मिसाल खड़ी करता है। अन्य लोगों के इस गांव से सीखना चाहिए, कि सांप मौत नहीं बल्कि प्यार के हकदार होते हैं। गांव वालों का कहना है कि, भगवान के आशीर्वाद से आज तक गांव के किसी भी व्यक्ति को सांप ने नुकसान नहीं पहुंचाया।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
07 Dec 2025 04:17 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।