AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Amit Shah- बीजेपी के वरिष्ठ नेता, देश के गृहमंत्री अमित शाह एमपी आ रहे हैं। उनका 25 दिसंबर को दौरा प्रस्तावित है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस दिन ग्वालियर में मध्यप्रदेश अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सीएम डॉ. मोहन यादव के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर आयोजित यह कार्यक्रम ग्वालियर व्यापार मेले में होगा। गृहमंत्री अमित शाह का दोपहर करीब 12:00 बजे ग्वालियर आने का कार्यक्रम है। वे रीवा भी जाएंगे जहां पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण का कार्यक्रम रखा गया है। हालांकि यहां पूर्व पीएम की प्रतिमा पर विवाद छिड़ गया है। महापौर अजय मिश्रा के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति मेटल की बनाई जानी चाहिए थी लेकिन इसे फाइबर से बनाया गया है।
गृहमंत्री अमित शाह के 25 दिसंबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सक्रिय है। उनके दौरे की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच पूर्व पीएम की जिस प्रतिमा का अनावरण करने गृहमंत्री अमित शाह यहां आ रहे हैं, वही विवादोें में आ गई है।
पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण समारोह शहर के अटल पार्क में रखा गया है। प्रतिमा नगर निगम में तैयार करवाई है। शुक्रवार को पूर्व पीएम की यह प्रतिमा उस वक्त विवादों के घेरे में आ गई जब महापौर अजय मिश्रा ने इसके निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने यह कहते हुए आपत्ति दर्ज कराई है कि पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जिस मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम रखा गया वह फाइबर की प्रतिमा है जबकि इसे मेटल से बनाया जाना था। महापौर अजय मिश्रा के अनुसार नगर निगम के टेंडर में भी मेटल की प्रतिमा बनाने की ही शर्त थी। उनके इस आरोप के बाद प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम विवादों में आ गया है।
बताया जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का नगर निगम ने ही टेंडर जारी किया था। निगम ने 91.22 लाख की लागत से मूर्ति तैयार करने को कहा था।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
19 Dec 2025 05:25 pm
Published on:
19 Dec 2025 04:40 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।