17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं फेमस हो जाऊंगा…’, 13 मिनट का वीडियो बनाने वाला पति गिरफ्तार

Husband-wife video viral: महिला का पति दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था और बार-बार उसे घर से भगाने का प्रयास कर रहा था।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Husband arrested

Husband arrested (Photo Source - Patrika)

Husband-wife video viral: मध्यप्रदेश के रीवा शहर में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ये मामला बेहद हैरान करने वाला ही नहीं है बल्कि पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला भी है। बीते साल दिसंबर में एक पति ने अपनी ही पत्नी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब बेडरूम में पत्नी के साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल उसने चोरी होने की जानकारी दी है, जो बरामद नहीं हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ये है पूरा मामला

इस पूरे मामले में पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 10 मई 2025 को झूला निवासी शिवम साहू से हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। जब पीड़िता ने आर्थिक तंगी के चलते मांग पूरी करने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। पति ने दहेज न मिलने की खुन्नस में बीते साल दिसंबर में पत्नी का 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया व रिश्तेदारों को भेज दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शिवम लंबे समय से गंदी साइट्स देखने का लती था। उसने पत्नी के साथ भी वीडियो बनाया। जब पत्नी ने वीडियो का विरोध किया, तो उसने बिना किसी पछतावे के कहा कि उसने यह पॉपुलर होने के लिए किया है ताकि लोग उसे पहचानें। पीड़िता के भाई ने बताया कि शादी के समय 3 लाख रुपए मांगे गए थे, जिसमें से 2 लाख दे दिए थे। बाकी पैसों के लिए वह लगातार बहन को परेशान कर रहा था।

दहेज के लिए भी कर रहा था प्रताड़ित

महिला का पति दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था और बार-बार उसे घर से भगाने का प्रयास कर रहा था। आरोपी ने पत्नी के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ससुराल वालों को भेज दिया था। महिला की शिकायत पर समान थाने में केस दर्ज किया गया था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ट्रक चालक है और घटना के बाद से लगातार बाहर रह रहा था। रविवार रात वह ससुराल आया था और पत्नी पर केस वापस लेने के लिए धमका रहा था। इस दौरान ससुराल वालों के साथ भी उसने अभद्र व्यवहार किया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जिस मोबाइल से वीडियो बनाया था उसके चोरी होने की जानकारी दी है। ऐसे में उक्त वीडियो वायरल होने का खतरा भी बढ़ गया है।

नोट: खबर का वीडियो आपत्तिजनक होने के कारण इसे प्रकाशित नहीं किया जा रहा है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!