2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में 20 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, 100 एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रियल एरिया; सीएम का बड़ा ऐलान

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य में 20 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया है।

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Himanshu Singh

Jan 31, 2026

dr mohan yadav

फोटो सोर्स- जनसंपर्क एमपी

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण किया। साथ ही क्षेत्र को 26 करोड़ रूपये की लागत से बने चार अन्य निर्माण कार्यों की सौगात दी जिसमें दो साल के अंदर 6 सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले हैं। आने वाले समय में इसकी संख्या में और इजाफा होगा।

20 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान किया है कि प्रदेश में अभी 30 मेडिकल कॉलेज हैं। जिनमें से 18 सरकारी और 12 प्राइवेट कॉलेज हैं। इनकी संख्या दो सालों में 50 करेंगे। यानी आने वाले समय में राज्य के भीतर 20 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। बहुत रीवा के नए अस्पताल भवन में कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कैंसर के इलाज के लिए स्पेशल यूनिट बनेगी। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर में भी अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से कैंसर मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

आगे सीएम ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों का समान महत्व है। विंध्य के सिंगरौली को भी मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल गई है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का ही परिणाम है कि अब मध्यप्रदेश में मेडिकल अंडर ग्रेजुएट के लिए सीटों की संख्या 5500 हो चुकी है। आने वाले सालों में हर साल 10 हजार डॉक्टर मेडिकल की पढ़ाई पूर्ण कर निकलेंगे। प्रदेश में नर्सिंग और पैरा मेडिकल के लिए भी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। रीवा के श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के विस्तारीकरण के लिए लगभग 350 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का भूमि-पूजन हुआ है। इनमें 15 अलग-अलग विकास कार्य भी शामिल हैं।

गुढ़ में 100 एकड़ में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र

सीएम डॉ मोहन यादव ने युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गुढ़ क्षेत्र में 100 एकड़ का नया औद्योगिक क्षेत्र बनाने की महत्वपूर्ण घोषणा की।

17 करोड़ में तैयार होगा भैरव बाबा लोक

सीएम ने बाबा भैरवनाथ मंदिर के नए भवन सहित 17 करोड़ 13 लाख लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भगवान भैरवनाथ मंदिर प्रांगण में विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। मंदिर प्रांगण में पुलिस चौकी और भैरवनाथ सरोवर का निर्माण भी किया जाएगा।