13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिन पुलिसकर्मियों के यहां काम करती थी मां, वहां से बेटों ने उड़ाई बाइक

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस ने चोरी की बाइकें कब्जे में ली है। पूछताछ करने पर चौंकानें वाली सच्चाई सामने आई है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
rewa news

एआई जनरेटेड फोटो

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां मां पुलिसकर्मियों के घरों में काम करती थी और बेटों ने परिसर से कर्मचारियों की बाइक पार कर दी। पुलिस के हांथ वारदात में शामिल संदेहियों की गैंग लगी है जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइकें बरामद की है। पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य घटनाओं में भूमिका की जांच कर रही है।

दो पुलिसकर्मियों की बाइक गायब

पुलिस लाइन कॉलोनी से दो आरक्षकों की बाइक बदमाशों ने पार कर दी थी जिसका मामला थाने में दर्ज था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसके आधार पर संदेहियों की पुलिस तलाश कर रही थी। जवा पुलिस ने कुछ पांच की संख्या में युवकों को पकड़ा है जिनका वाहन चोरी की घटनाओं में हांथ होने की आशंका जताई जा रही है। दो युवकों की मां पुलिस लाइन में कर्मचारियों के घरों में काम करती थी। इसका फायदा उठाकर इन युवकों का भी पुलिस लाइन में आनाजाना होता था। उक्त युवकों ने बाइक चुराई जिसे जवा में ले जाकर बेचा था।

तीन युवकों को पकड़ा

पुलिस ने चोरी की बाइकें बिकवाने वाले भी तीन युवकों को पकड़ा है जिनसे अभी पूछताछ चल रही है। फिलहाल पुलिस ने इनके कब्जे से पांच बाइकें बरामद कर ली है जिसमें पुलिस लाइन से चोरी गए तीन वाहन शामिल है। दो अन्य वाहन इन्होंने कहां से चुराए थे इसका पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों की वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में भी भूमिका सामने आई जिसमें भी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अभी आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है इसलिए उनके संबंध में पुलिस ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है।

10 लाख की चोरी के आरोपी प्रयागराज व पन्ना में मिले

जवा स्थित एक सूने घर में घुसकर दस लाख की चोरी की घटना को अर्न्तराज्जीय गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनसे अभी पूछताछ की जा रही है। जवा में एक सूने घर में बदमाश वारदात को अंजाम देने के इरादे से घुसे थे। उसी समय पीड़ित परिवार वापस पहुंच गया जिस पर आरोपी घर वाल्में के साथ धक्का मुक्की कर बाइक से फरार हो गए। पीड़ित ने अपनी कार से पीछा किया और बदमाशों की दो बाइकों का टक्कर मार दी। इस दौरान एक आरोपी को उन्होंने पकड़ भी लिया लेकिन वह पीड़ित के दांत काटकर वहां से भाग दिया।

बदमाशों की दो बाइक मौके पर छूट गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन नम्बर के आधार पर प्रयागराज के मिंटो पार्क के पास से दो कबाड़ व्यापारियों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर एक बदमाश को पन्ना से पकड़ा गया है। बदमाशों से पूछताछ कर पुलिस चोरी गए जेवर बरामद करने का प्रयास कर रही है। उक्त बदमाशों ने भागते समय हवाइ फायरिंग भी की थी जिनके पास असलहे होने का संदेह भी जताया जा रहा है। बदमाश यूपी से आकर सीमाई इलाकों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। उनकी अन्य घटनाओं में भी पुलिस भूमिका की जांच कर रही है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!