7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरी में भरी कुर्सी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंची अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को करणी सेना ने दिखाए काले झंडे

19 जनवरी को है वोटिंग, रोड शो के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा सागर/देवरी. देवरी नगरपालिका के खाली कुर्सी-भरी कुर्सी के चुनाव प्रचार में जाना फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को भारी पड़ गया। शुक्रवार को वे भरी कुर्सी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए सागर […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Jan 17, 2026

19 जनवरी को है वोटिंग, रोड शो के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

सागर/देवरी. देवरी नगरपालिका के खाली कुर्सी-भरी कुर्सी के चुनाव प्रचार में जाना फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को भारी पड़ गया। शुक्रवार को वे भरी कुर्सी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए सागर के देवरी पहुंची थी, जहां रोड शो के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर विरोध किया। रोड शो के दौरान करणी सेना ने अंकिता लोखंडे को काले झंडे दिखाए और जमकर नारेबाजी की। विवादित स्थिति को देखते हुए देवरी पुलिस ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को रोड शो से पीछे धकेला।

कहीं न कहीं अंकिता की भूमिका थी- करणी सेना

करणी सेना के देवरी अध्यक्ष कुलदीप राजपूत ने आरोप लगाया कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या में कहीं न कहीं फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की भूमिका संदिग्ध थी। वे सुशांत सिंह के साथ पांच साल लिव इन रिलेशनशिप में रहीं। इसलिए उनके देवरी आने पर करणी सेना ने विरोध किया है। इस विरोध में देवरी के किसी भी प्रत्याशी या दल का विरोध नहीं है।

दोनों पक्षों के लोगों ने निकाला रोड शो

देवरी में खाली कुर्सी-भरी कुर्सी के 19 जनवरी को मतदान किया जाएगा, जिसके लिए अब कुछ दिन का समय ही शेष रह गया है। ऐसे में शुक्रवार को दोनों ही पक्षों की ओर से रोड शो का आयोजन किया गया।