AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
नरयावली थाना क्षेत्र के बहरोल में रविवार रात दो सगे भाईयों में मामूली कहासुनी हो गई। विवाद इतना बड़ा की गुस्साए भाई ने छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसे गंभीर रूप से घायल होने पर बीएमसी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार राम सिंह और उसका छोटा भाई पहाड़ सिंह खेत पर बने घर में रहते हैं। रविवार रात 10 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर राम सिंह ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पहाड़ सिंह पर हमला कर दिया। हमले से उसके सिर में गंभीर चोट आई। हमला करने के बाद राम मौके से भाग गया। जिसके बाद नरयावली थाना क्षेत्र की डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
16 Dec 2025 04:44 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।