18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

icon

वीडियो

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

जनवरी में दूसरी बार 28 डिग्री पर पहुंचा दिन का पारा, धूप ने किया परेशान

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर हुआ कम सागर . उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर कम होते ही जनवरी में ही फरवरी जैसी धूप का एहसास हो रहा है। गुरुवार को सुबह-शाम हल्की सर्दी रही, लेकिन दोपहर में तेज धूप ने परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Jan 17, 2026

weather

मौसम

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर हुआ कम

सागर . उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर कम होते ही जनवरी में ही फरवरी जैसी धूप का एहसास हो रहा है। गुरुवार को सुबह-शाम हल्की सर्दी रही, लेकिन दोपहर में तेज धूप ने परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 10 जनवरी को तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी से जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा था, वह आगे बढ़ गया है। अब नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 19 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। यदि यह सिस्टम स्ट्रांग रहा तो 20 जनवरी के बाद प्रदेश में बादल और बारिश वाला मौसम देखने को मिल सकता है। फिलहाल सर्दी से राहत रहेगी। दिन में धूप की वजह से अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया जाएगा।माह का औसत तापमान है 24.7 डिग्रीजनवरी में शहर का औसत अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस है। वहीं औसत न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन पिछले दस सालों में अधिकतम और न्यूनतम बढ़े हुए हैं। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है, जिससे ठंड के सीजन में ही गर्मी जैसा एहसास हो रहा है। पिछले वर्ष 2025 में 30 जनवरी को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

10 वर्ष का तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान
31 जनवरी 2016 31.6
25 जनवरी 2017 30.5
31 जनवरी 2018 29.7
22 जनवरी 2019 31.0
14 जनवरी 2020 27.7
7 जनवरी 2021 30.2
6 जनवरी 2022 27.2
25 जनवरी 2023 29.5
13 जनवरी 2024 28.3
30 जनवरी 2025 31.0
(नोट - तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया)