13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पड़ोसी की हत्या करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से भेजे गए जेल

मोतीनगर थाना क्षेत्र के धर्मश्री क्षेत्र में मंगलवार रात जमीनी व मलबा फेंकने की मामूली बात पर पड़ोसी की हत्या करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।मोतीनगर पुलिस ने बताया कि मृतक पुरुषोत्तम यादव की पत्नी […]

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

मोतीनगर थाना क्षेत्र के धर्मश्री क्षेत्र में मंगलवार रात जमीनी व मलबा फेंकने की मामूली बात पर पड़ोसी की हत्या करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
मोतीनगर पुलिस ने बताया कि मृतक पुरुषोत्तम यादव की पत्नी गुड्डन यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मकान निर्माण कार्य को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ। उसी बात को लेकर पड़ोसी आरोपियों ने मिलकर गाली-गलौज की। मना करने पर लाठी से और लात घूसों से हमला कर उनके पति पुरुषोत्तम उर्फ पप्पू यादव को मार डाला। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर सूचना के आधार पर गुरुवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मलबा फेंकने पर हुआ था विवाद

दरअसल, बीते माह मोतीनगर चौराहे से धर्मश्री तक सड़क चौड़ीकरण किया गया था। नगर निगम ने सड़क के दोनों तरफ मौजूद अतिक्रमण को हटाया था। अतिक्रमण की कार्रवाई में पुरुषोत्तम उर्फ पप्पू यादव के मकान का आगे का हिस्सा भी टूटा था। पुरुषोत्तम यादव ने भवन निर्माण सामग्री का मलबा जब सड़क पर नाली में फेंका तो पड़ोसियों से उनका विवाद हो गया। जिसके बाद पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। घायल पुरुषोत्तम को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।

यह आरोपी पकड़े गए

गोपीलाल उर्फ मुन्ना पुत्र स्व. गुलाब सिंह यादव 63 वर्ष
नरेंद्र पुत्र गोपीलाल यादव 39 वर्ष
सुरेंद्र पुत्र गोपीलाल यादव 41 वर्ष
मनोज उर्फ बाबू पुत्र कड़ोरीलाल यादव 47 वर्ष

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत, उनि. प्रभुदयाल सिंह ठाकुर, प्रआर नदीम शेख, भगवानदास, प्रदीप गोस्वामी, अरुण दुबे, शोहेब शेख और आरक्षक मंजीत की भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयोग की गई लाठी भी जब्त की है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!