15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओवरब्रिज पर हो रही पार्किंग से वाहन चालक परेशान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

बीना. ओवरब्रिजों पर हो रही पार्किंग से वहां से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और कई बार जाम की स्थिति बनती है। इसके बाद भी यहां जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।झांसी रेलवे गेट स्थित ओवरब्रिज पर बाजू से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। गुरुवार की दोपहर यहां एक […]

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Parking on the overbridge is troubling drivers, and those responsible are not paying attention.

वाहन खड़े होने से लगा जाम

बीना. ओवरब्रिजों पर हो रही पार्किंग से वहां से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और कई बार जाम की स्थिति बनती है। इसके बाद भी यहां जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
झांसी रेलवे गेट स्थित ओवरब्रिज पर बाजू से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। गुरुवार की दोपहर यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन खड़ा होने से जगह कम बची थी, जिससे कुछ देर के लिए जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। यह स्थिति दिनभर बनती है और हादसों का भी डर बना रहता है। यहां लोग वाहन खड़े करके बाजार में खरीदारी करने चले जाते हैं। कई बार लोग ब्रिज पर खड़े हो रहे वाहनों को हटाने की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। यातायात सुरक्षा की हुई बैठक में भी इस समस्या को उठाया गया था। यही स्थिति खुरई रोड स्थित और बाइपास रोड स्थित ओवरब्रिज पर भी बनती है। साथ ही कुछ व्यापारी लोडिंग-अनलोडिंग भी की जाती है। यदि अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण कर इन वाहनों को हटाने की कार्रवाई करें, तो समस्या हल हो सकती है।

शहर में नहीं है पार्किंग व्यवस्था
शहर में कहीं भी पार्किंग व्यवस्था नहीं है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। वाहन चालकों को सडक़, ब्रिज जहां भी जगह मिलती है, वहां वाहन खड़े कर देते हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!