8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब के नशे में चला रहा था कार, बैरिकेड्स से टकराकर हवा में उछली, चार फीट ऊंचे कंक्रीट स्ट्रक्चर पर गिरी

एनएच-44 पर शराब के नशे में तेज रफ्तार से कार चलाना एक शराबी के लिए महंगा पड़ गया। कार बैरिकेड्स से टकराकर हवा में उछल गई और सड़क किनारे पड़े करीब चार फीट ऊंचे कंक्रीट स्ट्रक्चर पर जाकर गिरी। एनएच-44 पर गढ़पहरा के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के डायवर्सन पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Feb 08, 2026

एनएच-44 पर शराब के नशे में तेज रफ्तार से कार चलाना एक शराबी के लिए महंगा पड़ गया। कार बैरिकेड्स से टकराकर हवा में उछल गई और सड़क किनारे पड़े करीब चार फीट ऊंचे कंक्रीट स्ट्रक्चर पर जाकर गिरी। एनएच-44 पर गढ़पहरा के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के डायवर्सन पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने डायवर्सन के बैरिकेड्स तोड़ दिए और हवा में उछलकर पुल की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीमेंट के ब्लॉक पर चढ गई। हादसे में कार सवार एक युवक का पैर टूट गया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आईं। दोनों युवक शराब के नशे में थे, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

क्रेन की मदद से कार को नीचे उतारा

कार सागर से मालथौन की ओर जा रही थी। हादसे के बाद कार सवार नशे में ही सड़क पर पड़े रहे और नशाखोरी करते रहे। क्रेन की मदद से कार को नीचे उतारा गया। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम के आरपीओ लाल चौधरी, चालक भानु प्रताप और हेल्पर रोहित जाटव मौके पर पहुंचे। शराबियों की नशाखोरी ऐसी चली कि उन्होंने एम्बुलेंस से अस्पताल जाने के लिए भी मना कर दिया। मोबाइल फोन पर परिजनों से बात करते रहे। इसके बाद डायल-112 मौके पर पहुंची और फिर पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक की पहचान लाल साहब लोधी निवासी नया नगर गौरझामर के रूप में हुई है। दूसरे व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।