AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
सागर. पृथ्वी के सबसे बड़े सफाइकर्मी कहे जाने वाले गिद्धों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, जिले के उत्तर व दक्षिण वन मंडल व दमोह वन मंडल में 3 दिन चली शीतकालीन गिद्ध गणना बुधवार को पूरी हो गई है। गणना में अमले को कुल 1585 गिद्ध नजर आए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या चट्टानों पर बसेरा बनाने वाले देशी गिद्धों की हैं।
टाइगर रिजर्व उपसंचालक कार्यालय के अनुसार सोमवार सुबह से गिद्ध गणना शुरू की गई थी और हर रोज गिद्धों की संख्या बढ़ी है। पहले दिन टाइगर रिजर्व व तीनों वन मंडलों में कुल 1119 गिद्ध नजर आए थे। दूसरे दिन मंगलवार को इनकी संख्या बढ़कर 1338 पर पहुंच गई और आखिरी दिन फाइनल आंकड़ों में गिद्धों की संख्या 1582 दर्ज की गई है।
टाइगर रिजर्व के अलावा जिले के उत्तर व दक्षिण वन मंडल व दमोह मंडल में पिछले साल हुई गणना में गिद्धों की कुल संख्या 1266 थी, जो इस बार बढ़कर 1582 पर पहुंच गई है। यानी चारों स्थानों पर पिछले बार की तुलना में 319 गिद्ध बढ़े हैं। इसमें सबसे ज्यादा 936 गिद्ध टाइगर रिजर्व में नजर आए हैं, इसमें सबसे ज्यादा 349 गिद्ध डोंगरगांव गिद्ध कोंच में पाए गए हैं।
- टाइगर रिजर्व - 936
- उत्तर वन मंडल - 377
- दक्षिण वन मंडल - 90
- दमोह वन मंडल - 182
टाइगर रिजर्व में पिछले साल की तुलना में रेकार्ड 344 गिद्ध बढ़े हैं। क्षेत्र के 43 स्थानों में से सबसे ज्यादा गिद्ध डोंगरगांव की चट्टानों पर पाए गए हैं।
डॉ. एए अंसारी, उप संचालक, टाइगर रिजर्व
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
21 Feb 2025 06:19 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।