AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Crime : एनसीआर से सटे सहारनपुर की ये घटना आपको हैरान कर देगी। यहां डी-फार्मा का एक छात्र संदिग्ध हालात में पंखे पर लटका मिला। छोटी बहन को ट्यूशन छोड़कर लौटे 20 वर्षीय वंश ने सोशल मीडिया पर एक स्टेट्स अपलोड किया और पंखे पर फांसी लगा ली। जब परिवार वालों को इस घटना का पता चला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना के बाद से वंश की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अब छात्र के गूगल एकाउंट के जरिए घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
घटना सहारनपुर के कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला नई बस्ती की है। यहां का रहने वाला 20 वर्षीय छात्र अपनी छोटी बहन को ट्यूशन छोड़कर पहुंचा और उसने अपने फेसबुक एकाउंट पर स्टेटस लगाया। छात्र ने लिखा, ''हालात ऐसे हो गए हैं कि मौत जवानी में ही आएगी'' इस स्टेट्स को अपलोड करने के कुछ ही देर बाद छात्र ने आत्महत्या कर ली। मां मकान के निचले हिस्से में काम कर रही थी। जब काफी देर तक बेटा नीचे नहीं आया तो मां उसे देखने के लिए ऊपर गई। कमरे का दरवाजा खोलते ही जो नजारा देखा तो चीख निकल गई। आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। छात्र वंश का शव पंखे से लटका हुआ था। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।
वंश उत्तराखंड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। इसके साथ ही वह डी-फार्मा की पढ़ाई भी कर रहा था। वंश की दो बहने हैं एक बहन फाइनेंस कंपनी में काम करती है और दूसरी पढ़ाई कर रही है। आत्महत्या करने से पहले वह छोटी बहन को उसके ट्यूशन छोड़कर आया था। वंश की मां और पिता के बीच पिछले सात साल से विवाद चल रहा है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। वंश अपनी मां के साथ रहता था। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि अब इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए वंश के सोशल एकाउंट की पड़ताल की जा रही है और परिवार वालों से भी जानकारी ली जा रही है।
इस पूरी घटना में अभी तक जो तथ्य सामने आ रहे हैं उनके मुताबिक छात्र ने मफलर से फंदा लगाकर जान दी लेकिन पुलिस को अभी तक वह मफलर नहीं मिला है जिससे उसने फंदा लगाया था। आस-पास के लोगों ने बताया कि जब पहली बार वंश को उसकी मां ने देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। पड़ोसी आए तो सबसे पहले उसे पंखे से नीचे उतारा गया इसके लिए मफलर खोलना पड़ा। यही कारण है कि पुलिस के पहुंचने से पहले मफलर हट गया था। आस-पास के लोगों ने बताया कि वंश की मां रीता आशा वर्कर हैं और वंश के पिता जितंद्र पेंटर हैं। पिछले कुछ दोनों के बीच विवाद चल रहा था। करीब आठ महीने से रीता तीनों बच्चों 20 वर्षीय वंश, 18 वर्षीय वंशिका और 16 वर्षीय अन्नु के साथ किराए के मकान में रहती हैं। वंशिका एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती है और छोटी बहन अन्नु को वंश ट्यूशन छोड़कर आया था।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Updated on:
30 Dec 2025 05:20 pm
Published on:
30 Dec 2025 05:17 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।