AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

UP News : सहारनपुर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची एक महिला ने डीएम ने इच्छा मृत्यु मांगी है। महिला ने कहा कि पति ने उसे इतना परेशान कर दिया है कि उसके पास अब मरने के अलावा कोई और दूसरा रास्ता नहीं बचा है। महिला का कहना है कि पहले ससुराल वालों ने उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। जब वह मायके रहने लगी तो पति ने दूसरा निकाह कर लिया। इसके बाद महिला ने साफ शब्दों में कहा कि ''या तो मुझे ससुराल भेज दो या फिर इच्छा मृत्यु दे दो''
मामला सहारनपुर का है। सहारनपुर कलेक्ट्रेट में सब कुछ सामान्य ढंग से चल रहा था। रोजाना की तरह लोग आ रहे थे और दफ्तरों में बाबू फाइलें पलट रहे थे। इसी बीच एक महिला यहां पहुंची जिसके हाथ में तख्ती थी। इस तख्ती पर लिखा था कि या तो मुझे ससुराल भेज दो या फिर मरने की अनुमति दो। इस तख्ती को देखकर लोग हैरान रह गए। एकाएक भीड़ महिला की ओर देखने लगी। हलचल मची तो जिलाधिकारी के कार्यालय तक सूचना पहुंची। जिलाधिकारी ने महिला को अंदर बुलाया और फिर शिकायत सुनकर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस महिला को जब अंदर बुलाया गया तो महिला ने जिलाधिकारी को बताया कि उसका निकाह वर्ष 2019 में रामपुर मनिहारान के रहने वाले अब्दुल रहमान के साथ हुआ था। मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली इस महिला ने बताया कि निकाह में पिता ने काफी देहज दिया था और होंडा अमेज कार दी थी। महिला ने बताया कि पिता ने शादी में करीब 54 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जाने लगा और ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। इसके बाद एक दिन उसे घर से निकाल दिया। महिला ने जिलाधिकारी के बताया कि उसके बच्चे नहीं हुए तो उसे घर से निकाल दिया गया।
पीड़िता ने बताया कि जब उसे घर से निकाल दिया तो वह मजबूरी में अपने पिता के घर रहने लगी। इसी बीच उसे पता चला कि पति ने किसी अन्य महिला से शादी कर ली। पीड़िता ने जिलाधिकारी के बताया कि इसके बाद उसने कई बार पुलिस के चक्कर लगाए लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पीड़िता का कहना है कि या तो उसे ससुराल में भिजवाया जाए वर्ना तो उसे इच्छा मृत्यु की अुमति दी जाए। महिला ने कहा कि वह अपने जीवन से तंग आ चुकी है। अब उसके पास मरने के अलावा कोई भी चारा नहीं बचा है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
18 Dec 2025 09:02 pm
Published on:
18 Dec 2025 09:01 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।