AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
यूपी के संभल में दिल दहला देने वाले गैंगरेप और हत्या के मामले में करीब साढ़े सात साल बाद अदालत का फैसला आया है। कोर्ट ने चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। फैसले से पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिली है। लेकिन दर्द और गुस्सा आज भी उतना ही गहरा है।
यह मामला संभल जिले की तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली 25 साल की महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर थी। उसका पति रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में मजदूरी करता था। 13 जुलाई 2018 की रात करीब ढाई बजे गांव के ही पांच लोग, जिनमें चार युवक और एक नाबालिग शामिल था। महिला के घर में घुस आए।
आरोप है कि महिला की 7 साल की बच्ची के सामने सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद महिला बेहोश हो गई। आरोपी भाग निकले। कुछ देर बाद होश में आने पर महिला ने पहले अपने पति को फोन किया। लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उसने पुलिस को कॉल करने की कोशिश की, मगर संपर्क नहीं हुआ। आखिरकार उसने अपने ममेरे भाई को फोन कर पूरी घटना बताई।
इसी बीच आरोपी दोबारा महिला के घर लौट आए। उसे जबरन घर से उठाकर करीब 20 मीटर दूर स्थित एक मंदिर के हवन कुंड तक ले गए। वहां घास-फूस डालकर उसे जिंदा जला दिया। उन्हें डर था कि अगर महिला ने किसी को सच बता दिया तो वे फंस जाएंगे।
जब महिला का ममेरा भाई और अन्य परिजन घर पहुंचे तो महिला वहां नहीं थी। बच्ची डर और रोते-रोते सो चुकी थी। तलाश करते हुए सभी मंदिर पहुंचे। जहां हवन कुंड में महिला जलती हुई मिली। घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। महिला के कपड़ों पर सीमन मिलने के बाद डीएनए जांच कराई गई। ट्रायल के दौरान महिला की 7 साल की बेटी और ममेरा भाई अहम गवाह बने। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चार आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई। पीड़ित परिवार फांसी की मांग कर रहा था। लेकिन फिलहाल कोर्ट के फैसले से संतोष जताया है। आगे की लड़ाई पर विचार कर रहा है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
19 Dec 2025 05:36 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।