AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, "संभल पुलिस प्रतिदिन महत्वपूर्ण कस्बों के अंदर पेट्रोलिंग कर रही है। इसमें थाना और एसपी स्तर तक पुलिस अधिकारी शामिल हैं। आने वाले कई त्योहारों के कारण पुलिस पूरी तरह चौकन्ना है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कस्बों के मुख्य चौराहों पर गश्त किया जा रहा है।"
एसपी ने बताया, "जिन इलाकों में सीसीटीवी कैमरा है, उनकी पहचान की जा रही है। 24 नवंबर के दिन हुई हिंसा में सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा गया था। इस बात का ध्यान रखते हुए सीसीटीवी कैमरों का पता लगाया जा रहा है।"
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, "आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं, जिसमें नवरात्रि, ईद, रामनवमी, हनुमान जयंती और अंबेडकर जयंती हैं। इन खास दिनों पर निकलने वाले जुलूसों की जानकारी जुटाई जा रही है। जुलूस कहां-कहां से निकलेंगे, उनके लिए कौन से रास्ते महत्वपूर्ण हैं, इन सभी विषयों की विशेष तैयारी की जा रही है।"
उल्लेखनीय है कि संभल उत्तर प्रदेश के संवेदनशील जिलों में से एक है। हाल ही में यहां पर कोर्ट के आदेश पर जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी। इस दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी की गई थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए एडवोकेट जफर अली की गिरफ्तारी भी हुई, जिसके बाद कई वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया।
दरअसल, संभल के शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को विवादित स्थल पर पत्थरबाजी और फायरिंग के मामले में पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जफर अली को कोर्ट के सामने पेश किया था।
सोर्स: IANS
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
25 Mar 2025 09:32 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।