AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

संतकबीरनगर जिले में सोमवार को खलीलाबाद बाईपास के पास पुलिस पिकेट के ठीक बगल में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोली की आवाज सुन आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस और स्थानीय लोग घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल युवक की पहचान गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के रनदौली उर्फ मठिया निवासी संतोष त्रिपाठी पुत्र डॉ. काशी नाथ त्रिपाठी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, युवक के गले में दो और सिर में एक गोली लगी है।
युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, सीओ खलीलाबाद, सीओ धनघटा, एसओ बखिरा और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित भारी पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंचा। बाद में एसपी संदीप कुमार मीना ने बाईपास स्थित घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। अभी तक की जानकारी के मुताबिक यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि लगभग 9:15 के करीब पुलिस को मेंहदावल बाईपास पर एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची घायल को अस्पताल ले जाया गया। व्यक्ति की पहचान संतोष त्रिपाठी, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। घायल को बीआरडी रेफर कर दिया गया। घायल अभी अचेत अवस्था में है। जल्द ही अभियुक्तों को पकड़ लिया जाएगा।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
02 Dec 2025 10:52 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।