10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संतकबीर नगर पुलिस को बड़ी सफलता…प्रदेश में मिला पहला स्थान, IGRS निस्तारण में लगातार सातवीं बार मिली यह सफलता

संतकबीर नगर पुलिस को प्रदेश में बड़ी सफलता मिली है, IGRS निस्तारण में पूरे प्रदेश में जिला पुलिस को प्रथम स्थान मिला है। SP संदीप कुमार मीणा ने आगे भी यही स्थिति कायम रहे, पुलिसकर्मियों को विशेष निर्देश दिये हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, santkabir nagar

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, SP संतकबीर नगर

संतकबीरनगर पुलिस ने IGRS पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि SP संदीप कुमार मीना के निर्देशन में प्राप्त हुई है, बता दें कि जनपद को लगातार सातवीं बार यह शीर्ष रैंक मिला है।

जनता से बेहतर व्यवहार करे पुलिस

SP संदीप कुमार मीना ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन थाने आने वाले पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार और फरियादियों के निस्तारण पर त्वरित कारवाई की जाये।

जनवरी 2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला

जनशिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन माध्यम से IGRS पोर्टल पर किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त सभी फरियाद को एक निश्चित समय-सीमा के भीतर निपटाना आवश्यक होता है। जांच अधिकारी मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर उचित कारवाई करें। जनवरी 2026 में IGRS पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के गुणवत्तापरक निस्तारण में जनपद के सभी थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।

आगे भी कड़ी मेहनत करें, बना रहे यह स्थान

जिले में IGRS पोर्टल पर शासन और पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त सभी संदर्भों की जांच के लिए लगातार पर्यवेक्षण किया जाता है। प्राप्त जांच आख्याओं का भी गहराई से निरीक्षण होता है। यदि कोई जांच कहीं भी शंका उत्पन्न करती है तो संबंधित अधिकारी को पुनः जांच के लिए भेजा जाता है। SP ने इस सफलता पर मातहतों को आगे भी मेहनत करने का निर्देश दिया है।

बड़ी खबरें

View All

संत कबीर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग