AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
सतना। जब राज्य शासन ने त्यौहारों के समय हाई अलर्ट रहने की बात कही है, तब नागौद के पाश सिविललाइन इलाके में एसडीएम बंगले के सामने नायब तहसीलदार की पत्नी के साथ लूट हो गई। लुटेरे भी सूट बूट में आए थे। पल भर में घटना को अंजाम दिया और चलते बने। हद तो यह रही कि कंट्रोल रूम सतना को पता चल गया लेकिन नागौद पुलिस घटना से अनभिज्ञ रही। हालांकि मामला तूल पकड़ने के बाद अब पुलिस ने सुरागरसी शुरू कर दी है।
सुबह 6.25 की घटना
मिली जानकारी के अनुसार नागौद के सिविल लाइन क्षेत्र में नायब तहसीलदार राजेन्द्र मांझी रहते हैं। उनकी पत्नी विनीता मांझी सुबह 6.25 बजे मार्निंगवॉक के लिए सुबह निकली हुई थीं। जैसे ही वे एसडीएम बंगले के सामने पहुंचती हैं तो शूट बूट में दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों ने विनीता से बातचीत शुरू की। इसके बाद विनीता के साथ क्या हुआ पता नहीं चला। सम्मोहन की अवस्था में युवकों ने कान की बाली, नाक की नथनी, मंगलसूत्र विनीता से झटक लिए और चले गए। काफी देर बाद जब विनीता चैतन्य अवस्था में आई तो उन्हें पता चला। उन्होंने बताया है कि युवक आए हैं, कुछ बातें की। इसके बाद एक पत्ता मांगा और कुछ डाल दिया। उसके बाद से उन्हें स्पष्ट याद नहीं।
स्वीपर ने भी देखी घटना
जिस वक्त यह घटना अंजाम दी गई उस वक्त वहां एक महिला स्वीपर झाड़ू लगा रही थी। उन्होंने भी इस घटना को देखा है। उसके अनुसार वह संबंधित महिला के पास गई भी और कुछ पूछा लेकिन जवाब नहीं मिला। उस वक्त तेज खुशबू आ रही थी। लिहाजा लगा कि कोई झाड़फूक का मामला है इसलिए वहां से चली आई।

थाने को नहीं था पता
इस मामले में यह भी जानकारी सामने आ रही है कि सोशल मीडिया में घटना चलने से कंट्रोल रूम से जानकारी चाही गई। लेकिन नागौद थाने से ऐसी घटना की जानकारी होने से प्राथमिक तौर पर इंकार कर दिया गया। क्योंकि उस वक्त तक पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं हुई थी। हालांकि अब सूचना के बाद पुलिस अमला घटना की पतासाजी में जुटा है। विनीता से घटना क्रम की जानकारी ली गई है और सीसीटीवी के फुटेज तलाशे जा रहे हैं। नागौद में 4 माह पहले भी इसी तरह की घटना स्टेट बैंक के सामने हुई थी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
28 Sept 2025 09:39 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।