15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: लग्जरी कार ने मारी टक्कर, राजस्थान में 2 भाइयों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

सवाईमाधोपुर में हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार लग्जरी कार की टक्कर से परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्यों के चले जाने से घरों में मातम छा गया।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
road accident, road accident in Sawai Madhopur, road accident in Rajasthan, car-bike accident, car-bike accident in Sawai Madhopur, car-bike accident in Rajasthan, death of two brothers, death of two brothers in Sawai Madhopur, death of two brothers in Rajasthan, रोड एक्सीडेंट, रोड एक्सीडेंट इन सवाई माधोपुर, रोड एक्सीडेंट इन राजस्थान, कार-बाइक एक्सीडेंट, कार-बाइक एक्सीडेंट इन सवाई माधोपुर, कार-बाइक एक्सीडेंट इन राजस्थान, दो भाइयों की मौत, सवाई माधोपुर में दो भाइयों की मौत, राजस्थान में दो भाइयों की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

सवाईमाधोपुर। रवाजना चौड़ में एक निजी कॉलेज के पास हुए सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। कुस्तला और रवाजना चौड़ के बीच स्थित निजी कॉलेज के पास रात करीब सात बजे विजय नगर बंदा निवासी रमेशचंद बैरवा (42) पुत्र हरफूल बैरवा और अशोक कुमार बैरवा (41) पुत्र बजरंग लाल बैरवा मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

इस दौरान हरियाणा नंबर की एक लग्जरी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रमेशचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक कुमार ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दोनों के शव अस्पताल लाए गए और रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि दोनों ही परिवारों में यही कमाने वाले सदस्य थे, जिससे परिजनों पर गहरा संकट आ गया है। अब परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

मुआवजे की मांग

अखिल भारतीय बैरवा महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार बैंडवाल ने बताया कि सोमवार को जिला प्रशासन से मृतक परिवारों के लिए 20-20 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मृतक परिवार की महिला को आंगनबाड़ी में नियुक्ति देने की मांग की जाएगी। साथ ही पालनहार योजना सहित सभी सरकारी लाभ दिलाने की भी मांग की जाएगी।

शोक की लहर, लोगों में रोष

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!