13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pension Verification: सवाई माधोपुर में लोगों की पेंशन पर मंडराया संकट, सत्यापन की डेडलाइन खत्म

सवाई माधोपुर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वार्षिक भौतिक सत्यापन में बड़ी लापरवाही सामने आई है। 31 जनवरी की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद अब इन पेंशनर्स की पेंशन रुकने का खतरा बढ़ गया है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

Sawai Madhopur: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के भौतिक सत्यापन में अभी भी जिले में ढिलाई बरती जा रही है। हालात यह है कि अंतिम तिथि 31 जनवरी निकलने के बाद भी अभी तक पेंशनधारियों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया अटकी है।

जिले में अब तक 79.9 प्रतिशत पेंशनधारियों ने वार्षिक सत्यापन कराया है, यानि अब तक जिले में लक्ष्य एक लाख 71 हजार 344 में से एक लाख 36 हजार 900 पेंशनधारियों ने ही वार्षिक भौतिक सत्यापन कराया है। जबकि अभी तक 34 हजार 444 पेंशनधारियों का भौतिक सत्यापन बकाया है।

यूं करवा सकते है भौतिक सत्यापन

पेंशनधारियों के लिए ई-मित्र कियोस्क, राजीव गांधी सेवा केंद्र या ई-मित्र प्लस पर बायोमेट्रिक (फिंगर प्रिंट) आधारित सत्यापन विकास अधिकारी या उपखंड अधिकारी के समक्ष ओटीपी आधारित सत्यापन घर बैठे मोबाइल ऐप के जरिए फेस रिकग्निशन आधारित ऑनलाइन सत्यापन की नि: शुल्क सुविधा उपलब्ध है।

पेंशन पोर्टल पर ओटीपी आधारित कार्रवाई केवल जनाधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ही संभव होगी। जिन पेंशनधारियों का मोबाइल नंबर जनाधार में दर्ज नहीं है या बदल गया है, उन्हें पहले जनाधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा।

नियमित पेंशन के लिए है जरूरी

सभी पेंशनधारी समय रहते सत्यापन कराकर अपनी पेंशन की निरंतरता बनाए रखें। प्रशासन का कहना है कि यह कदम न केवल पेंशन की नियमितता करेगा बल्कि योजनाओं की पारदर्शिता और लाभार्थियों की वास्तविक पहचान को भी मजबूत करेगा।

निर्धारित समयावधि में सत्यापन नहीं कराने पर संबंधित पेंशनधारी की पेंशन स्वतः बंद हो सकती है। लाभार्थियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए जल्द से जल्द सत्यापन कराना चाहिए।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!