
Kubereshwar Dham: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से महज कुछ ही दूरी पर स्थित सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में एक बार फिर से शिव भक्तों का तांता लगने जा रहा है। रुद्राक्ष महोत्सव की शुरूआत 14 से 20 फरवरी तक होने जा रही है। रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा से पहले प्रशासन ने 12 फरवरी से ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है।
कुबेरेश्वर धाम में 15 फरवरी से 15 मार्च तक रुद्राक्ष नहीं बांटे जाएंगे। यह निर्णय क्राउड मैनेजमेंट को देखते हुए लिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से करीब 1300 जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही इस बार 8 फीट चौड़ा और 2.5 किलोमीटर लंबा पैदल कॉरिडोर बनाया गया है। जिससे भक्तगण सीधा पंडाल और मंदिर परिसर तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
भारी वाहनों को मुबारकपुर जोड़ तुमड़ा जोड़, श्यामपुर, कुरावर, ब्यावरा, मक्सी रूट से आना जाना होगा। हाईवे पर नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी। इंदौर-देवास से भोपाल की ओर से जाने वाले मक्सी-ब्यावरा होकर भेजे जाएंगे। ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो सके।
छोटे वाहनों के लिए अलग रूट तय किए गए हैं। भोपाल से इंदौर की तरफ जाने वाले वाहन न्यू क्रिसेंट चौराहे से होते हुए भाऊखेड़ी जोड़ और अमलाहा होते हुए आष्टा-इंदौर तक जा सकेंगे। इंदौर से भोपाल आने वाले वाहन भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। हालांकि, कुबेरेश्वर धाम जाने वाले वाहनों के लिए किसी प्रकार की बाधा नहीं होगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Updated on:
13 Feb 2026 09:51 am
Published on:
13 Feb 2026 09:31 am
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)